{"_id":"5f761f9bcec2d66cbe2a5c9f","slug":"railways-will-to-start-200-special-trains-during-festival-season-october-15-to-november-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्यौहारी सीजन में 15 अक्तूबर से 30 नवंबर के बीच 200 विशेष ट्रेनें चलाने की तैयारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
त्यौहारी सीजन में 15 अक्तूबर से 30 नवंबर के बीच 200 विशेष ट्रेनें चलाने की तैयारी
Fri, 02 Oct 2020 12:01 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 02 Oct 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
भारतीय रेल
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और सीईओ वीके यादव ने बृहस्पतिवार को बताया कि भारतीय रेल त्यौहारी सीजन में 15 अक्तूबर से 30 नवंबर के बीच 200 विशेष ट्रेनें चलाने की योजना बना रही है। रेलवे ने फिलहाल सभी सामान्य यात्री ट्रेनों को अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दिया है। ये ट्रेनें 22 मार्च से रद्द हैं।
विज्ञापन
रेलवे ने दिल्ली को देश के विभिन्न भागों से जोड़ने वाली 15 विशेष राजधानी ट्रेनें का संचालय 12 मई से, और एक जूने से लंबी दूरी की 100 ट्रेनों का संचालन शुरू किया। रेलवे 12 सितंबर से 80 अतिरिक्त ट्रेनें भी चला रही है।
विज्ञापन
यादव ने कहा कि हमने जोन के महाप्रबंधकों के साथ बैठक कर निर्देश दिया है कि वे स्थानीय प्रशासन से बातचीत कर कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति की समीक्षा करें। उनसे रिपोर्ट मांगी गई है और इसी आधार पर फैसला होगा कि त्यौहारी सीजन में कितनी विशेष ट्रेनें चलाई जाएं। फिलहाल हमारा अनुमान है कि करीब 200 ट्रेनें चलेंगी, लेकिन यह हमारा अनुमान है, संख्या और ज्यादा भी हो सकती है।
विज्ञापन
यादव ने कहा कि रेलवे ने राज्य सरकारों की जरूरतों और महामारी के हालात को देखते हुए यात्री सुविधाओं की रोज समीक्षा करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि जहां तक यात्री ट्रेनों की बात है, हम ट्रेनों की जरुरत, यातायात और कोविड-19 के हालात की रोज समीक्षा करेंगे। जहां भी जरूरत होगी, हम ट्रेनें चलाएंगे।