फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railways to run special train covering Sikh pilgrimage sites Rail Post Gati Shakti Express Cargo launched

Railways: सिख तीर्थ यात्रियों के लिए विशेष ट्रेन चलाएगा रेलवे, रेल पोस्ट गति शक्ति एक्सप्रेस लॉन्च

Sat, 18 Feb 2023 07:42 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 18 Feb 2023 07:42 AM IST
सार

पढ़िए देश-विदेश की कुछ प्रमुख खबरें...

विज्ञापन
Railways to run special train covering Sikh pilgrimage sites Rail Post Gati Shakti Express Cargo launched
सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो) - फोटो : Social media

विस्तार

हिंदू तीर्थ यात्रियों की तरह भारतीय रेलवे अब सिखों के प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए भी ट्रेन का संचालन करेगा। भारतीय रेलवे की खानपान सेवा आईआरसीटीसी के जरिये संचालित होने वाली गुरुकृपा ट्रेन पांच अप्रैल को लखनऊ से रवाना होगी। यह ट्रेन तीर्थ यात्रियों को गुरुद्वारों और पंजाब, महाराष्ट्र, कर्नाटक व बिहार स्थित पांच तख्तों का भ्रमण कराएगी। इसका पहला पड़ाव केसगढ़ साहिब होगा। इसके बाद वह आनंदपुर साहिब जाएगी। 10 रात व 11 दिन की यात्रा करने वाली इस ट्रेन में कुल 678 यात्री सवार हो सकते हैं।

विज्ञापन


रेल पोस्ट गति शक्ति एक्सप्रेस को रेल मंत्री ने दिखाई झंडी
डाक और पार्सल सेवाओं को तेजी से लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से रेल पोस्ट गति शक्ति एक्सप्रेस कार्गो सेवा शुक्रवार को औपचारिक रूप से शुरू हो गई।  पार्सल सेवाओं को लेकर यह भारतीय रेलवे और डाक विभाग का संयुक्त उपक्रम है। रेलवे के अनुसार, ग्राहकों को डोर-टू-डोर पार्सल सेवा प्रदान करने के क्षेत्र में यह योजना क्रांतिकारी साबित होगी। दिल्ली के आईसीओडी ओखला से रेल पोस्ट गति शक्ति एक्सप्रेस कार्गो सर्विस को रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बृहस्पतिवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।
विज्ञापन


प्रख्यात भाषाविद् महेंद्र कुमार मिश्र को मिलेगा यूनेस्को का पुरस्कार
ओडिशा के प्रख्यात भाषाविद् और लोक गीतकार महेंद्र कुमार मिश्र को भारत में मातृभाषा को बढ़ावा देने के लिए यूनेस्को का अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा पुरस्कार-2023 देने की घोषणा की गई है। अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा संस्थान (आईएमएलआई) ढाका के महानिदेशक प्रोफेसर हकीम आरिफ ने मिश्र को भेजे एक संदेश में उन्हें पुरस्कार समारोह में आमंत्रित किया है। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना 21 फरवरी को औपचारिक रूप से संस्थान में मिश्रा को पदक प्रदान करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कनाडाई सांसद बोले-हिंदू विरोधी गुटों पर हो कार्रवाई
कनाडा के मिसिसॉगा स्थित राम मंदिर में बीते दिनों दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखे जाने से भारतीय समुदाय गुस्से में है। कनाडा में भारतीय मूल के सांसद चंद्र आर्य ने इस मुद्दे को वहां की संसद में पुरजोर ढंग से उठाया व कहा, यह घटना दर्द-पीड़ा की तस्वीर है। मिसिसॉगा का हिंदू मंदिर नफरत का अड्डा बन गया है। उन्होंने हिंदू विरोधी और भारत विरोधी समूहों की गतिविधियों को गंभीरता से देखने की जरूरत बताते हुए तुरंत कार्रवाई को कहा है।

पाकिस्तान: हिंदू-सिख श्मशान घाट के लिए जमीन को मंजूरी
पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत की कार्यवाहक कैबिनेट ने शुक्रवार को अपनी पहली बैठक में राज्य केे हिंदुओं-सिखों के लिए श्मशान घाट बनाने को दो एकड़ सरकारी भूमि मंजूरी दे दी है। कार्यवाहक मुख्यमंत्री मुहम्मद आजम खान की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में कार्यवाहक कैबिनेट ने दोनों समुदायों के लिए पेशावर और नौशेरा जिलों में एक-एक श्मशान घाट के निर्माण को यह मंजूरी दी है।

ब्रिटेन: छात्रों को वीजा पर सलाह के लिए पैनल गठित
ब्रिटेन में विदेशी छात्रों को वीजा पर सलाह देने के लिए विशेषज्ञों का पैनल गठित किया गया है। ब्रिटिश उच्च शिक्षा मंत्री क्रिस स्कडमोरे ने बताया, ब्रिटेन के इंटरनेशनल हायर एजुकेशन कमीशन (आईएचईसी) ने अध्ययन के बाद के कार्य वीजा को घटाने सहित कई उपाय सुझाए हैं। नई रणनीति के तहत विदेशी छात्रों को ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था और समाज में उनके योगदान की संभावना के आधार पर प्रतिस्पर्धी तरीके से वीजा जारी करने का प्रस्ताव दिया गया है। नेशनल इंडियन स्टूडेंट एंड एलुमनाई की संस्थापक सनम अरोड़ा कहती हैं, भारत-ब्रिटेन के संबंध बेहद अहम मोड़ पर हैं।

चीन के खिलाफ रक्षा के लिए भारत के कदम सराहनीय  
अमेरिकी सीनेट में पेश प्रस्ताव  में चीन के कारण भारतीय सुरक्षा को पैदा हुए खतरे के खिलाफ भारत द्वारा उठाए गए जरूरी कदमों की सराहना की गई है। डेमोक्रेट नेता जेफ मर्कले ने कहा, अमेरिका भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश को चीन के नहीं बल्कि भारत के हिस्से के रूप में देखता है। जेफ मर्कले और बिल हैगर्टी ने कहा, अमेरिका भारत के अरुणाचल प्रदेश को विवादित क्षेत्र नहीं मानता है। अमेरिका 1914 में बनीं मैकमोहन रेखा को अंतरराष्ट्रीय सीमा के रूप में मान्यता देता है। 


इस्तीफे के बाद पहली बार ट्रस बोलीं-चीन पर सख्त रखें नीति
ब्रिटेन की पूर्व पीएम लिज ट्रस ने अपने पहले भाषण में चीन पर सख्त नीति अपनाने की मांग की। उन्होंने जापान में आयोजित एक सम्मेलन में कहा, पश्चिम को दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के लिए एक कठिन दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed