{"_id":"63efb079fdb19cbd4603caeb","slug":"railways-to-run-special-train-covering-sikh-pilgrimage-sites-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Railways: सिख श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेन चलाएगा रेलवे, 10 रातों और 11 दिनों की होगी यात्रा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Indian Railways: सिख श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेन चलाएगा रेलवे, 10 रातों और 11 दिनों की होगी यात्रा
Fri, 17 Feb 2023 10:21 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 17 Feb 2023 10:21 PM IST
सार
गुरुकृपा ट्रेन पांच अप्रैल को उत्तर प्रदेश के लखनऊ से चलेगी और तीर्थयात्रियों को पंजाब, महाराष्ट्र, कर्नाटक और बिहार के गुरुद्वारों और पांच तख्तों का भ्रमण कराएगी। उसके बाद इसका पहला पड़ाव श्री केसगढ़ साहिब में होगा और फिर आनंदपुर साहिब जाएगी।
विज्ञापन
रेलवे ।
- फोटो : संवाद
विस्तार
भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) सिख समुदाय के लिए महत्वपूर्ण स्थानों के लिए एक विशेष ट्रेन सेवा चलाने की तैयारी में है।
विज्ञापन
गुरुकृपा ट्रेन पांच अप्रैल को उत्तर प्रदेश के लखनऊ से चलेगी और तीर्थयात्रियों को पंजाब, महाराष्ट्र, कर्नाटक और बिहार के गुरुद्वारों और पांच तख्तों का भ्रमण कराएगी। उसके बाद इसका पहला पड़ाव श्री केसगढ़ साहिब में होगा और फिर आनंदपुर साहिब जाएगी।
विज्ञापन
वहां से यह श्री फतेहगढ़ साहिब होते हुए श्री अकाल तख्त, अमृतसर जाएगी। श्री दमदमा साहिब, बठिंडा; श्री हजूर साहिब, नांदेड़-महाराष्ट्र; श्री गुरु नानक झिरा साहिब, बीदर-कर्नाटक; और बिहार में पटना साहिब और 15 अप्रैल को लखनऊ वापस पहुंचेंगे।
विज्ञापन
यात्रा 10 रातों और 11 दिनों की होगी। पर्यटक ट्रेन की क्षमता 678 है। गुरुकृपा ट्रेन में आधुनिक स्लीपर, एसी-2 और एसी-3 कोच होंगे। स्लीपर का किराया 19,999 रुपये प्रति यात्री होगा, जबकि एसी-3 का किराया 29,999 रुपये और एसी-2 का किराया 39,999 रुपये होगा।
ट्रेन के किराए में तीर्थयात्रियों के लिए एक अच्छे होटल में आवास, भोजन, नाश्ता, स्टेशन से आने और जाने के लिए बस परिवहन आदि शामिल हैं। 2019 में रेलवे ने तीर्थयात्रियों के लिए पंच तख्त एक्सप्रेस चलाई थी ताकि वे सिख समुदाय के लिए महत्वपूर्ण धार्मिक यात्रा कर सकें।