{"_id":"681dcdd27dc78e2b1008e5be","slug":"railways-started-three-special-trains-from-jammu-udhampur-to-delhi-decision-amid-india-pakistan-tension-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railways: रेलवे ने जम्मू-उधमपुर से दिल्ली के लिए शुरू कीं तीन स्पेशल ट्रेनें, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Railways: रेलवे ने जम्मू-उधमपुर से दिल्ली के लिए शुरू कीं तीन स्पेशल ट्रेनें, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच फैसला
Fri, 09 May 2025 03:11 PM IST
अभिषेक दीक्षित
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 09 May 2025 03:11 PM IST
सार
भारत और पाकिस्तान के बीच गुरुवार की रात हुए हवाई हमलों के बीच रेलवे भी अलर्ट मोड में आ गया है। उत्तर-पश्चिम रेलवे ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। सुरक्षा के लिहाज से कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, कई ट्रेनों को री-शेड्यूल और कई के रूट्स डाइवर्ट किए गए हैं।
विज्ञापन
Indian Railways, भारतीय रेलवे
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
भारत पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रेलवे ने जम्मू से स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। रेलवे ने जम्मू और उधमपुर से दिल्ली के लिए तीन स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। रेलवे ने कहा कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए जम्मू और उधमपुर से दिल्ली के लिए तीन विशेष ट्रेनें चलाने की योजना है। इनमें अनरिजर्व्ड ट्रेन भी शामिल है। अगर किसी यात्री को रिजर्वेशन नहीं मिल रहा है, तो इन ट्रेनों में सवार होकर आ सकते हैं। ये ट्रेन जम्मू, उधमपुर का पठानकोट से चलेंगी रेलवे ने इनका शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन
रेलवे ने गुरुवार रात को हुए हमले के बाद जम्मू क्षेत्र से नागरिकों की आवाजाही में वृद्धि और सुरक्षा संबंधी बढ़ती चिंताओं के बीच यह कदम उठाया है। सार्वजनिक परिवहन प्रभावित होने और अतिरिक्त सुरक्षा जांच के कारण देरी होने के कारण कई यात्रियों को इस क्षेत्र से बाहर निकलने में कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन
एक विशेष ट्रेन 04612 को सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर जम्मू से दिल्ली के लिए रवाना करने की योजना बनाई गई है, जिसका रास्ते में पठानकोट पर ठहराव होगा। एक अन्य विशेष ट्रेन उधमपुर से जम्मू और पठानकोट कैंट के रास्ते चलाने की योजना बनाई जा रही है, जो उधमपुर रेलवे स्टेशन से दोपहर मे 12 बजकर 45 मिनट पर और जम्मू से लगभग एक बजकर 45 मिनट पर रवाना होगी रवाना होगी।
विज्ञापन
इसके अलावा, 20 कोच वाली वंदे भारत रेक को भी उधमपुर से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर रवाना करने वाली एक विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन जम्मू और पठानकोट के रास्ते चलेगी। इसके अलावा, एक और 22 कोच वाली पूरी तरह से आरक्षित एलएचबी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार शाम को लगभग 7:00 बजे (19:00 बजे) जम्मू से रवाना होने होगी।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए एक जम्मू से उधमपुर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। ट्रेन नंबर 04612 ट्रेन 10.45 बजे जम्मू से चलाई जाएगी। यह 24 कोच की ट्रेन होगी, इनमें 12 अनरिजर्व और 12 रिजर्व कोच होंगे। इसके अलावा 20 कोच की एक वंदेभारत ट्रेन उधमपुर से वाया जम्मू पठानकोट से 12.45 बजे चलाई जाएगी। वहीं शाम सात बजे 22 कोच की एलएचबी स्पेशल रिवर्ज ट्रेन चलाई जा रही है। यात्री सुविधा अनुसार इन ट्रेनों में रिजर्वेशन कराकर सुविधाजनक सफर कर सके। जरूरत पड़ने पर ट्रेनों की संख्या और बढ़ाई जाएंगी। रेलवे यात्रियों के रिजर्वेशन के आंकड़ों पर लगातार नजर रखे हुए हैं।