{"_id":"69c91e2fb28626fd9902c223","slug":"railways-set-for-major-overhaul-ai-strict-control-systems-to-transform-stations-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway: स्टेशनों पर बदलने वाला है सबकुछ! रेलवे ला रहा AI और सख्त कंट्रोल सिस्टम, यात्रियों ऐसे मिलेगा फायदा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Railway: स्टेशनों पर बदलने वाला है सबकुछ! रेलवे ला रहा AI और सख्त कंट्रोल सिस्टम, यात्रियों ऐसे मिलेगा फायदा
Sun, 29 Mar 2026 06:12 PM IST
Rahul Kumar
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rahul Kumar
Updated Sun, 29 Mar 2026 06:12 PM IST
सार
रेलवे ने देश के 76 प्रमुख स्टेशनों पर स्थायी होल्डिंग एरिया बनाने की योजना तैयार की है। इन क्षेत्रों में यात्रियों के लिए बैठने की व्यवस्था, पीने का पानी, शौचालय, टिकट काउंटर और सुरक्षा जांच जैसी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
भारतीय रेलवे
- फोटो : आईएनएस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय रेलवे अब स्टेशनों पर बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आधुनिक और सख्त कदम उठा रहा है। रेल मंत्रालय ने राज्यसभा में जानकारी दी कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नई व्यवस्था लागू की जा रही हैं। इन उपायों का मकसद प्लेटफॉर्म पर भीड़ कम करना और यात्रा को अधिक सुरक्षित व व्यवस्थित बनाना है।
विज्ञापन
रेलवे ने देश के 76 प्रमुख स्टेशनों पर स्थायी होल्डिंग एरिया बनाने की योजना तैयार की है। इन क्षेत्रों में यात्रियों के लिए बैठने की व्यवस्था, पीने का पानी, शौचालय, टिकट काउंटर और सुरक्षा जांच जैसी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसकी शुरुआत नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से हो चुकी हैं इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य यह है कि पीक टाइम के दौरान यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर भेजने से पहले बाहर ही व्यवस्थित रखा जाए, ताकि स्टेशन के अंदर भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और व्यवस्था बेहतर बनी रहे।
विज्ञापन
रेलवे अब स्टेशनों पर एक्सेस कंट्रोल सिस्टम लागू करने की तैयारी में है। इसके तहत केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही प्लेटफॉर्म पर प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। जिन यात्रियों के पास टिकट नहीं होगा या जो वेटिंग लिस्ट में होंगे, उन्हें होल्डिंग एरिया में ही रोका जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा यात्रियों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए 6 मीटर और 12 मीटर चौड़े नए फुट ओवर ब्रिज भी बनाए जाएंगे। इससे भीड़ का दबाव कम होगा और स्टेशन पर आवाजाही अधिक सुगम व तेज हो सकेगी।
ये भी पढ़ें: होर्मुज संकट के बीच भारत को बड़ी राहत: दो और एलपीजी टैंकर खाड़ी से रवाना, सरकार ने भी गैस को लेकर की ये अपील
एआई रखेगा भीड़ पर नजर
भीड़ प्रबंधन को और प्रभावी बनाने के लिए भारतीय रेलवे स्टेशनों पर एआई आधारित सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इन कैमरों की मदद से रियल टाइम निगरानी संभव होगी, जिससे किसी भी स्थिति पर तुरंत नजर रखी जा सकेगी। बड़े स्टेशनों पर वॉर रूम भी बनाए जाएंगे, जहां से विभिन्न विभाग मिलकर भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे। इसके अलावा, वॉकी-टॉकी और डिजिटल अनाउंसमेंट सिस्टम जैसे आधुनिक संचार माध्यमों का इस्तेमाल कर समन्वय को और मजबूत बनाया जाएगा।
इसके अलावा रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में दिखाए जाने वाले विज्ञापनों को लेकर भी सख्त नीति लागू करने का फैसला किया है। इसके तहत शराब, तंबाकू और अश्लील सामग्री से जुड़े विज्ञापनों पर पूरी तरह रोक रहेगी। सभी विज्ञापन अब तय नियमों और कानूनों के अनुसार ही प्रदर्शित किए जाएंगे। इसके साथ ही स्टेशन डायरेक्टर को अधिक अधिकार दिए जा रहे हैं, ताकि वे टिकट बिक्री और भीड़ प्रबंधन को बेहतर तरीके से संभाल सकें। इन सभी कदमों के जरिए रेलवे यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और व्यवस्थित यात्रा अनुभव देने की दिशा में बड़ा बदलाव लाने की तैयारी कर रहा है। आने वाले समय में इन योजनाओं का असर यात्रियों को सीधे तौर पर देखने को मिलेगा।