{"_id":"5a07210c4f1c1bca678bab62","slug":"railways-ministry-ready-to-transport-amul-butter-across-india-amul-tweeted","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ट्वीट से ट्रेन पर सवार अमूल मक्खन, रेलवे करेगा देशभर में सप्लाई","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एक ट्वीट से ट्रेन पर सवार अमूल मक्खन, रेलवे करेगा देशभर में सप्लाई
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Sat, 11 Nov 2017 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब एक महीने पहले डेयरी कंपनी अमूल ने भारतीय रेलवे के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक बिजनेस प्रस्ताव भेजा। इसमें रेलवे के रेफ्रिजरेटर पार्सल वैन के जरिए अमूल के मक्खन को देश भर में पहुंचाने का प्रस्ताव था। शुक्रवार को अमूल ने ट्वीट किया कि पहली खेप चल चुकी है। वह रास्ते में है।
विज्ञापन
अमूल ने ट्वीट किया, 17 मीट्रिक टन अमूल बटर से लदी हुई पहली रेफ्रिजरेटर वैन हमारी मिल्क ट्रेन के साथ पालमपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी है। रेल मंत्रालय का धन्यवाद।
विज्ञापन
23 सितंबर को अमूल ने रेलवे मंत्रालय के ट्विटर हैंडल पर प्रस्ताव पर सुझाव मांगा। इसमें लिखा था कि डेयरी कंपनी अमूल बटर को पूरे भारत में पहुंचाने के लिए रेफ्रिजरेटर पार्सल वैन का इस्तेमाल करना चाहती है। इसके जवाब में रेलवे ने अमूल की मशहूर टैग लाइन इस्तेमाल करते हुए लिखा, भारतीय रेलवे टेस्ट ऑफ इंडिया को हर भारतीय तक पहुंचाने में खुशी महसूस करेगा।
विज्ञापन
पढ़ें- रेलवे ने बढ़ाया इन ट्रेनों का किराया, देने होंगे 75 रुपये तक अतिरिक्त
रेलवे काफी समय से ट्विटर के जरिए यात्रियों की समस्याओं का समाधान कर रहा है। पर पहली बार बिजनेस प्रस्ताव को सोशल साइट के जरिए लिया गया। रेलवे ने कुछ साल पहले रेफ्रिजरेटर वैन सर्विस शुरू की थी। इसका मकसद फल, सब्जी, फ्रोजेन मीट और चाकलेट की ढुलाई की सुविधा देना था। पर यह सेवा कुछ विशेष मार्ग पर ही है।