फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railways have prepared an action plan for Holi

रेलवे ने होली को ध्यान में रख तैयार किया एक्शन प्लान

Thu, 09 Mar 2017 11:21 PM IST
amarujala.com- Presented by : अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented by : अनंत पालीवाल Updated Thu, 09 Mar 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
Railways have prepared an action plan for Holi
suresh prabhu

होली को लेकर रेलवे ने एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। ज्यादा से ज्यादा संख्या में ट्रेनों को चलाने के साथ ही सुरक्षा को लेकर भी तैयारी की गई है। स्टेशनों पर अतिरिक्त काउंटर के साथ ही स्पेशल ट्रेनों की लगातार घोषणा, भीड़ नियंत्रण, पुलिस बल की तैनाती, डॉग स्क्वायड के साथ लगातार मॉनिटरिंग के लिए रेल अधिकारियों की तैनाती करने का खाका तैयार कर लिया गया है। इसे लेकर उत्तर रेल महाप्रबंधक आरके कुलश्रेष्ठ ने अपने पांचों मंडल प्रबंधकों के साथ बैठक कर पूरा खाका तैयार किया। हालांकि भीड़ के सामने हर साल रेलवे की सभी तैयारी अधूरी ही साबित होती है और यात्रियों को नियमित व स्पेशल दोनों ट्रेन में परेशान होना पड़ता है।

विज्ञापन


यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के साथ उन्हें अपनी मंजिल तक पहुंचाने के लिए कई रूट पर स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं तो नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं। महाप्रबंधक आरके कुलश्रेष्ठ के अनुसार होली और गर्मी की छुट्टियों की तैयारी हमने अभी से कर ली है। उत्तर रेलवे सिर्फ होली के लिए 164 अतिरिक्त ट्रेनें चला रहा है, जो कुल 1953 फेरे लगाएंगी। इसके अलावा 96 नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं। होली के लिए 39 और गर्मी की छुट्टी के लिए 43 जोड़ी अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जा रही हैं। जिनमें दिल्ली के आसपास के इलाकों से होली के लिए 28 और गर्मी की छुट्टी दिनों के लिए 19 जोड़ी अतिरिक्त ट्रेनें चलेंगी। 
विज्ञापन


पत्रकार वार्ता में कुलश्रेष्ठ ने बताया कि इन सभी ट्रेनों को मिलाकर इस बार होली के लिए विशेष रूप से 20 हजार 233 अतिरिक्त बर्थ और स्थायी रूप से 40 हजार से ज्यादा बर्थ की संख्या बढ़ी है। कुल अतिरिक्त बर्थ की बात करें तो 62 हजार 588 अधिक बर्थ स्थायी रूप से बढ़ाया गया है, जो पिछले साल की अपेक्षा 45 हजार ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कितनी स्पेशल ट्रेन किस रूट पर चलेंगी

Railways have prepared an action plan for Holi

लखनऊ के लिए 6 स्पेशल ट्रेनें, बनारस के लिए 4, बरौनी के लिए 9, गोरखपुर के लिए 4 और कटिहार के लिए 3 जोड़ी ट्रेनें फिलहाल चलाने का निर्णय लिया गया है।


 

अतिरिक्त टिकट काउंटर लेगेगा

Railways have prepared an action plan for Holi
यात्रियों को टिकट लेने में कोई परेशानी न हो इसके लिए टिकट बुकिंग केंद्रों पर अतिरिक्त काउंटर लगाने के साथ टिकट दलालों को पकड़ने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। ट्रेन के अंदर टिकट चेकिंग स्टाफ यात्रियों से टिकट के साथ आईडी प्रूफ की मांग भी करेंगे। पूछताछ काउंटर पर अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। प्रमुख स्टेशनों पर अधिकारी तैनात रहेंगे। व्हील चेयर की अतिरिक्त व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed