फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railways 150 Puja special trains from Sept 21 to Nov 30 to handle passenger rush

Railways: रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी राहत, त्योहार पर चलेंगी 150 पूजा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट्स

Fri, 29 Aug 2025 10:51 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 29 Aug 2025 10:51 PM IST
सार

रेलवे बोर्ड ने त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए विशेष पहल की है। इसके तहत 21 सितंबर से 30 नवंबर तक कुल 150 पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, जो मिलाकर 2,024 चक्कर लगाएँगी।


 

विज्ञापन
Railways 150 Puja special trains from Sept 21 to Nov 30 to handle passenger rush
रेलवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे बोर्ड ने त्योहारों के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ के मद्देनजर 21 सितंबर से 30 नवंबर तक 150 पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने के संबंध में अधिसूचना जारी की है। ये ट्रेनें कुल 2,024 चक्कर लगाएंगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पूजा स्पेशल ट्रेन श्रृंखला के तहत दक्षिण मध्य रेलवे सबसे अधिक 48 ट्रेनें चलाएगा, जो 684 फेरे लगायेंगी।

विज्ञापन


रेलवे की ओर से जारी सूचना में कहा गया है, ये ट्रेन मुख्य रूप से हैदराबाद, सिकंदराबाद और विजयवाड़ा जैसे प्रमुख स्टेशनों से चलायी जायेंगी। पूर्व मध्य रेलवे ने 14 ट्रेन को अधिसूचित किया है जो बिहार के पटना, गया, दरभंगा और मुजफ्फरपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुज़रेंगी और कुल 588 चक्कर लगायेंगी। 
विज्ञापन


यहां से मिलेंगी ट्रेनें
रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि सबसे व्यस्त मार्गों में से एक पूर्वी रेलवे मंडल कोलकाता, सियालदह और हावड़ा जैसे भीड़-भाड़ वाले स्टेशनों से 24 विशेष ट्रेन चलाएगा, जो 198 चक्कर लगायेंगी। उन्होंने बताया, पश्चिम रेलवे ने मुंबई, सूरत, वडोदरा जैसे शहरों से 204 फेरे लगाने के लिए 24 विशेष ट्रेन की घोषणा की है, जबकि दक्षिण रेलवे ने भी चेन्नई, कोयंबटूर, मदुरै जैसे स्टेशनों से 66 फेरे लगाने के लिए 10 ऐसी ट्रेन चलाने की तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, पूर्वी तटीय रेलवे से भुवनेश्वर, पुरी और संबलपुर, दक्षिण पूर्व रेलवे से रांची, टाटानगर, उत्तर मध्य रेलवे से प्रयागराज, कानपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से बिलासपुर, रायपुर और पश्चिम मध्य रेलवे से भोपाल, कोटा जैसे स्टेशनों को जोड़ने के लिए विशेष ट्रेन चलायी जायेंगी। 


रेल मंत्रालय ने हाल में त्योहारों के मौसम में देश के विभिन्न हिस्सों से 12,000 विशेष ट्रेन की घोषणा की है और अधिकारियों ने बताया कि यह विशेष ट्रेन की पहली श्रृंखला है जिसकी अधिसूचना जारी की गई है। अधिकारियों ने कहा, यात्रियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए, आने वाले दिनों में और ट्रेन की अधिसूचना जारी की जाएगी।

ये भी पढ़ें: UP Politics: आकाश आनंद बनाए गए BSP के राष्ट्रीय संयोजक, मायावती के बाद पार्टी के दूसरे सबसे शक्तिशाली नेता बने


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed