{"_id":"56e1eba64f1c1b0d4a8b4585","slug":"railway-will-start-special-train-for-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के हल्ले में बस गल्ला भर रहा है रेलवे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
होली के हल्ले में बस गल्ला भर रहा है रेलवे
ब्यूरो / अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 11 Mar 2016 03:18 AM IST
सार
- पूर्वांचल के लिए अभी सिर्फ विशेष एसी ट्रेनों की ही घोषणा
- पटना के लिए सामान्य स्पेशल ट्रेनें होली के बाद मिलेंगी
विज्ञापन
भारतीय रेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होली के बहाने भी रेलवे कमाई में जुट गया है। पिछले साल जहां प्रीमियम ट्रेन चलाकर यात्रियों की जेब ढीली की गई थी तो इस साल सुविधा ट्रेन चलाकर बटुआ खाली करने की कोशिश की जा रही है। जबकि रेलवे बजट में अंत्योदय एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की बात की गई थी। कहा गया था कि यह ट्रेन आम आदमियों के लिए होगी। इसमें केवल सामान्य श्रेणी के अनारक्षित डिब्बे होंगे। ट्रेन लंबी दूरी के लिए चलाई जाएगी। यह सुपर फास्ट ट्रेन होगी। अंत्योदय तो फिलहाल ट्रैक पर नहीं उतरने वाली है।
विज्ञापन
जनसाधारण व नॉन एसी आरक्षित ट्रेन चलाने की भी अभी तक घोषणा नहीं की गई है। दिल्ली में रहने वाले पूर्वांचली बड़ी संख्या में होली पर्व मनाने अपने घर जाते हैं। रेलवे भी भीड़ को ध्यान में रख विशेष तैयारी करता है।
विज्ञापन
बड़ी संख्या में ट्रेनों की घोषणा भी की जाती है, लेकिन होली में घर जाने की आस पाले लोग अभी भी ट्रेनों की घोषणा के इंतजार में हैं। पिछले दिनों दिल्ली से दरभंगा, पटना व अन्य जगहों के लिए ट्रेनों की घोषणा तो हुई, लेकिन सभी एसी एक्सप्रेस ट्रेनें हैं।
विज्ञापन
आनंद विहार से पटना के लिए स्पेशल ट्रेन 02365/02366 चलाने का निर्णय लिया गया है, लेकिन यह ट्रेन होली के बाद चलेगी। पटना से यह ट्रेन 25,26,27 मार्च को रवाना होगी और आनंद विहार से पटना के लिए 26,27,28 मार्च को चलेगी।
उल्लेखनीय है कि पूर्वांचल की तरफ जाने वाली सभी ट्रेनें 24 मार्च तक फुल हैं। अवध असम में जहां 350 से ज्यादा वेटिंग टिकट मिल रहा है तो बिहार संपर्क क्रांति में 20 मार्च का टिकट 450 से अधिक वेटिंग है। यही स्थिति सप्त क्रांति, वैशाली, लिच्छवी, पोरबंदर, सत्याग्रह, महाबोधि ट्रेन की है।