फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railway will launch an integrated mobile app for all services, including ticketing, taxi and porters

यात्रियों की उंगली पर रेलवेः नए ऐप से टिकट, टैक्सी के साथ कुली भी बुक करिए

Fri, 03 Mar 2017 09:10 AM IST
amarujala.com- Presented by: विक्रान्त सिंह
amarujala.com- Presented by: विक्रान्त सिंह Updated Fri, 03 Mar 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
Railway will launch an integrated mobile app for all services, including ticketing, taxi and porters
- फोटो : File Photo
रेल यात्रा को सुगम बनाने के लिए रेलवे यात्रियों को नई सौगात देने जा रहा है। यात्रा से संबंधित सभी सेवाओं के लिए जल्द ही एक एकीकृत मोबाइल ऐप जारी किया जाएगा। इसमें टिकटिंग, टैक्सी और कुली बुक करने जैसे विकल्प भी होंगे। इस ऐप को मई में लांच किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन


इस प्रोजेक्ट से जुड़े रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि रेलवे में टिकट बुकिंग, टैक्सी, ई-कैटरिंग और अन्य दूसरी सेवाओं के लिए अलग-अलग ऐप हैं। इस एकीकृत ऐप में यात्रा से संबंधित सभी सेवाओं को समाहित किया जा रहा है। रेलमंत्री सुरेश प्रभु द्वारा बृहस्पतिवार को जारी नए बिजनेस प्लान के मुताबिक, नए मोबाइल ऐप का उद्देश्य यात्रा संबंधी सभी सेवाओं मसलन, टिकट, विश्राम गृह बुक करना, टूर पैकेज की बुकिंग, रेस्टोरेंट से खाने का ऑर्डर और होटल रूम खोजने के लिए समाधान एक जगह उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन


यह ऐप यात्रियों को सीजन टिकट व प्लेटफार्म टिकट समेत आरक्षित और अनारक्षित टिकट बुक करने में मदद करेगा। यह सभी तरह की टिकटिंग के लिए एक कॉमन रजिस्ट्रेशन और पेमेंट अकाउंट होगा। इस एप्लीकेशन से सभी गैर-उपनगरीय के लिए अनारक्षित टिकट बुक किए जा सकेंगे। इससे टिकट काउंटरों पर भीड़ कम करने, कागजी टिकट का इस्तेमाल घटाने और डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे का ये है नया एक्शन प्लान

Railway will launch an integrated mobile app for all services, including ticketing, taxi and porters
रेल मंत्रालय ने इस साल का एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। वह यात्री सुविधा के साथ ही आय बढ़ाने के लिए 50 एजेंडे पर काम करेगा। यात्री सुविधा की बात करें तो इस साल 30 मेल एक्सप्रेस ट्रेनों को सुपरफास्ट श्रेणी में शामिल किया जाएगा, वहीं पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हर ट्रेन में एक टूरिस्ट कोच लगेगा। पांच जोड़ी ट्रेनों में कोच की संख्या बढ़ाकर 26 की जाएगी।

इसी तरह प्रत्येक ट्रेन में एक वातानुकूलित कोच जोड़ा जाएगा और आधुनिक सुविधाओं से लैस एक दीनदयालु कोच भी लगाया जाएगा। इस साल परंपरागत की जगह 2309 एलएचबी कोच से ट्रेनों को लैस कर दिया जाएगा। अगले साल तक 3274 एलएचबी कोच ट्रेनों में जुट जाएंगे। पार्सल के लिए एक विकसित ऐप की सुविधा मिलेगी। इस ऐप से आप अपने पार्सल की मॉनिटरिंग कर सकेंगे। शिकायत व फीडबैक के लिए इंटीग्रेटेड ऐप विकसित किया जाएगा। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने एक कार्यक्रम में यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं से जुड़े एक्शन प्लान को पेश किया।

एटीएम से निकलेगा टिकट, आधार नंबर से यात्रा
रेलवे मंत्रालय के एक्शन प्लान के तहत यात्रियों को स्टेशनों पर ऐप आधारित टैक्सी सुविधा भी मिलेगी। पेपरलेस टिकटिंग को बढ़ावा देने के लिए आधार के जरिये टिकट सिस्टम शुरू किया जाएगा। आधार से भुगतान भी बतौर पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा। मोबाइल के माध्यम से यात्री यात्रा टिकट का भुगतान कर सकेंगे। इसके साथ ही एटीएम से रेल टिकट निकालने के लिए एक सॉफ्टवेयर विकसित किया जाएगा। सेंटर फॉर रेलवे इन्फॉर्मेशन सिस्टम (क्रिस) ऐसा साफ्टवेयर तैयार करेगा। एसबीआई के एटीएम से रेल टिकट भी निकलेगा। इस तरह के एटीएम से अनारक्षित श्रेणी वाले भी टिकट मिलेंगे। जल्द ही कुछ प्रमुख एटीएम के साथ ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग (एटीवी) मशीन लगाने पर विचार किया जाएगा। रेलवे की योजना है कि इस साल 25 मुख्य स्टेशनों को कैशलेस सिस्टम से लैस कर दिया जाए। 

सेटेलाइट से जुड़ेगी ट्रेन 

Railway will launch an integrated mobile app for all services, including ticketing, taxi and porters
रेलवे
सेटेलाइट से जुड़े होने के कारण चलती ट्रेन में भी यात्री अपने स्टेशन, ट्रेन की गति से अवगत होते रहेंगे। रेल रेडियो पॉलिसी के तहत ट्रेनों में वाई-फाई और मनोरंजन की व्यवस्था की जाएगी। दो हजार स्टेशनों पर इस साल 20 हजार रेल डिस्प्ले नेटवर्क के तहत स्क्रीन लगाए जाएंगे। कौन सी ट्रेन किस प्लेटफार्म पर आएगी, आरक्षित बर्थ किस जगह लगेगा, ट्रेन कितनी देरी से चल रही है, समेत कई तरह की जानकारी स्क्रीन पर मिलेगी। ई-कैटरिंग को भी इस साल बढ़ावा दिया जाएगा।

यात्रा की हर समस्या का हल होगा एकीकृत ऐप
रेल यात्रा को सुगम बनाने के लिए यात्रियों के लिए एकीकृत मोबाइल ऐप जारी किया जाएगा। मई में लांच होने जा रहे इस ऐप में टिकटिंग, टैक्सी और कुली बुकिंग से लेकर होटल बुकिंग तक 17 प्रकार की यात्रा सुविधाएं होंगी। यह ऐप यात्रियों को सीजन टिकट व प्लेटफार्म टिकट समेत आरक्षित और अनारक्षित टिकट बुक करने में भी मदद करेगा।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed