फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railway Union spoke of direct action on not giving bonus

बोनस पर आर पार की लड़ाई को तैयार रेलवेकर्मी, निजीकरण को लेकर भी है नाराजगी

Sun, 18 Oct 2020 03:30 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 18 Oct 2020 03:30 AM IST
विज्ञापन
Railway Union spoke of direct action on not giving bonus
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pti

रेलवे कर्मचारी संघ ने साफ कर दिया है कि 20 अक्तूबर तक अगर बोनस नहीं दिया जाता है तो वे ‘सीधी कार्रवाई करेंगे’। ऑल इंडिया रेलवेमेन फेडरेशन (एआईआपएफ) की स्थायी समिति की वर्चुअल बैठक कर यह फैसला लिया है।

विज्ञापन


एआईआरएफ के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान रेलवे के कर्मचारियों ने सातों दिन चौबीस घंटे काम किया, लेकिन सरकार उनकी जायज मांग को नजरअंदाज कर रही है।
विज्ञापन


बीस तारीख तक अगर बोनस जारी करने संबंधी आदेश नहीं दिया जाता है तो 22 अक्तूबर से सीधी कार्रवाई की जाएगी। मिश्रा ने दावा किया कि बोनस संबंधी फाइल रेल मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय को भेज दी है, वह इसे आगे नहीं बढ़ा रहा है और इस संदर्भ में उसका अलग ही नजरिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिश्रा ने बताया कि पहले दुर्गा पूजा से पहले भुगतान कर दिया जाता था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ जिससे कर्मचारियों में आक्रोश है अशांति है। बैठक के दौरान श्रमिक विरोधी नीतियों में भी नाराजगी जताने के साथ ही रेलवे के निजीकरण पर  भी चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed