फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   railway train diverted to old delhi station by mistake on tuesday, official suspended

नई दिल्ली आने वाली ट्रेन को पहुंचा दिया पुरानी दिल्ली स्टेशन, रेलवे अधिकारी हुआ सस्पेंड

Wed, 28 Mar 2018 03:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 28 Mar 2018 03:51 PM IST
विज्ञापन
railway train diverted to old delhi station by mistake on tuesday, official suspended

जाना था जापान पहुंच गए चीन..यानी यानी हो गई गलती। वैसे रेलवे भी ऐसी गलतियां कई बार करता है। अब नॉर्दन रेलवे के लॉग ऑपरेटर ने भी ऐसी ही गलती कर दी ट्रेन को जाना था नई दिल्ली स्टेशन पर उसे सिग्नल पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का दे दिया फिर क्या था ट्रेन भी पहुंच गई पुरानी दिल्ली। 

विज्ञापन


ट्रेन के इस कर्मचारी की गलती की वजह से हजारों यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। रेलवे ने गलत स्टेशन पर ट्रेन पहुंचाने वाले अधिकारी असलम को सस्पेंड कर दिया है। 
विज्ञापन


 लॉग ऑपरेटर यात्रियों की दो ट्रेनों के नंबरों पानीपत-नई दिल्ली (64464) और सोनीपत-पुरानी दिल्ली (64004) के कारण असमंजस में पड़ गया। उत्तर रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक दोनों ही ट्रेन सुबह 7.38 पर दिल्ली के सदर बाजार रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर रेलवे के प्रवक्ता नितिन चौधरी ने कहा कि दोनों ही ट्रेनों के पहुंचने का समय एक ही था। लॉग ऑपरेटर गलती से पानीपत-नई दिल्ली ट्रेन को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन ले गया। जैसे ही उसे गलती का पता चला वैसे ही उसने ट्रेन को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की तरफ मोड़ दिया। 


रेलवे अधिकारी ने आगे कहा कि काफी कम ही ऐसा हो जाता है कि नियमित रूप से एक स्थान पर जाने वाली ट्रेन गलत स्थान पर चले जाए। नियमित रूप से चलने वाली ट्रेन में ऐसा नहीं होता है क्योंकि अधिकारी और ऑपरेटर ट्रेनों के नंबर, उनके मार्गों और नामों से परिचित होते हैं। आधिकारी ने आगे बताया कि पिछले साल भी ऐसा ही हुआ था जब एक ट्रेन को टुंडला पहुंचना था पर वह गलती से मुरादाबाद पहुंच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed