फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railway terminal in Bengaluru will provide airport like facilities know the date of services news in hindi

Bengaluru Railway Terminal: बेंगलुरु के इस रेलवे टर्मिनल पर मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं, इस तारीख से यात्रियों के लिए सेवाएं शुरू

Sun, 05 Jun 2022 07:13 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 05 Jun 2022 07:13 PM IST
सार

बेंगलुरु के बैयाप्पनाहल्ली के सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें स्टेशन में यात्रियों को आगे मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया गया है।

विज्ञापन
Railway terminal in Bengaluru will provide airport like facilities know the date of services news in hindi
रेलवे टर्मिनल। - फोटो : Social Media

विस्तार

कर्नाटक के बेंगलुरु में जल्द ही एक रेलवे टर्मिनल पर यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलने वाली हैं। हाल ही में बेंगलुरु के बैयाप्पनाहल्ली के सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें स्टेशन में यात्रियों को आगे मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया गया है। इस टर्मिनल पर रेल सेवाएं 6 जून से शुरू होंगी। पहले चरण में दक्षिण पश्चिम रेलवे इस स्टेशन से तीन जोड़ी ट्रेनों का संचालन करेगा। 
विज्ञापन


एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल भारत का पहला सेंट्रलाइज्ड एयर कंडीशनर रेलवे टर्मिनल होगा। पिछले साल ही तत्कालीन रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इस टर्मिनल की कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं। उन्होंने इस टर्मिनल का नाम सिविल इंजीनियर भारत रत्न सर एम. विश्वेश्वरैया के नाम पर रखने का भी एलान किया था। इस स्टेशन के शुरू होने के साथ ही केएसआर बेंगलुरू और यशवंतपुर स्टेशन पर कम भीड़ होगी।
विज्ञापन


नए टर्मिनल पर यात्रियों के लिए कौन सी सुविधाएं?
पहले एसी रेलवे स्टेशन को तमाम आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। इस रेलवे स्टेशन पर आपको बिल्कुल एयरपोर्ट जैसा महसूस होगा। 4200 वर्ग मीटर सेंट्रलाइज्ड एसी टर्मिनल को तैयार करने में करीब 314 करोड़ रुपये की लागत आई है। टर्मिनल में एक वास्तविक समय यात्री सूचना प्रणाली, वीआईपी लाउंज और एक फूड कोर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस नए टर्मिनल के शुरू होने के कुछ महीने बाद ही इससे अतिरिक्त एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इसकी क्षमता के तहत प्रतिदिन औसतन 50 ट्रेनों के साथ प्रतिदिन 50 हजार से अधिक यात्रियों के आने की उम्मीद है। टर्मिनल में सात प्लेटफार्म, तीन सक्षम लाइनें और तीन पिट लाइनें हैं। सभी प्लेटफार्मों को लंबे, अंडाकार फुट ओवर ब्रिज के अलावा दो सबवे द्वारा जोड़ा गया है। इतना ही नहीं टर्मिनल में 200 कारों और 900 दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग की जगह तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed