फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railway returned amount of all tickets which were booked during lockdown period

लॉकडाउन के दौरान हुई टिकट बुकिंग के 1885 करोड़ रुपये रेलवे ने यात्रियों को लौटाए

Thu, 04 Jun 2020 06:49 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 04 Jun 2020 06:49 PM IST
विज्ञापन
Railway returned amount of all tickets which were booked during lockdown period
सांकेतिक तस्वीर

भारतीय रेलवे ने कहा है कि लॉकडाउन के दौरान बुक किए गए टिकट को रद्द करने के एवज में यात्रियों को 1885 करोड़ रुपये वापस कर दिए गए हैं। बता दें कि रेलवे ने कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान अपनी नियमित यात्री ट्रेन सेवा रद्द कर दी थी।

विज्ञापन


रेलवे ने कहा है, ‘सभी ट्रेनों को रद्द किए जाने के कारण रेलवे के सामने यात्रियों के रुपये वापस करने की चुनौती थी।’ भारतीय रेलवे ने कहा है कि उसने 21 मार्च से 31 मई के बीच ऑनलाइन तरीके से बुक टिकट के एवज में रद्द टिकटों के लिए 1885 करोड़ रुपये यात्रियों को वापस कर दिए हैं।
विज्ञापन


रेलवे ने टिकट खरीदने में लगी पूरी राशि लौटाई गई है। रेलवे ने कहा है कि टिकट बुक करते समय जिस खाते से भुगतान हुआ था, उसी में राशि भेज दी गई है। रेलवे के इस कदम से यात्रियों को समय पर अपनी पैसे मिल गए हैं और वह इस राशि को पाने के लिए पीआरएस काउंटर जाने से बच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed