फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RAILWAY Rail Radio Service to be launched on 1000 trains

एक हजार ट्रेनों में शुरू होगी रेल रेडियो सेवा, सुन सकेंगे चुटकुले और भी बहुत कुछ

Sun, 24 Jul 2016 07:07 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 24 Jul 2016 07:07 PM IST
विज्ञापन
RAILWAY Rail Radio Service to be launched on 1000 trains
- फोटो : Getty Images

जल्द ही ट्रेन से यात्राओं के दौरान यात्री अपने पसंदीदा एफएम रेडियो स्टेशनों को सुन सकते हैं। भारतीय रेल ‘ट्रेनों में यात्रा के दौरान ज्ञान और मनोरंजन’ के लिए ‘रेल रेडियो सेवा’ शुरू करने की योजना बना रहा है, जो आपात और आपदा की स्थिति में भी कारगर हो सकती है।

विज्ञापन


पब्लिक ट्रांसपोर्टर ने प्रीमियर सेवा ट्रेन सहित करीब 1000 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में इस सुविधा को शुरू करने की योजना बनाई है।

योजना के मुताबिक, कोचों में लगे सार्वजनिक उद्घोषणा (पीए) प्रणाली पर यात्री ना केवल लोकप्रिय गीत संगीत सुन सकेंगे बल्कि हर घंटे ट्रेन संबंधी नवीनतम सूचना से भी अवगत होते रहेंगे। इस प्रणाली का इस्तेमाल आपात स्थिति में चेतावनी देने के लिए किया जाएगा

विज्ञापन

RAILWAY Rail Radio Service to be launched on 1000 trains

रेल रेडियो सेवा के तहत चुटकुलों, ज्योतिष एवं अन्य सामान्य ज्ञान के अलावा भारतीय रेल के इतिहास और इसकी मुख्य गतिविधियों से अवगत कराया जाएगा।

रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राजधानी, शताब्दी और दूरंतो सहित करीब एक हजार मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रा कर रहे यात्रियों को मनोरंजन तथा सूचनाएं उपलब्ध कराने के इरादे से हमलोग कुछ प्रमुख एफएम रेडियो स्टेशनों के साथ इस व्यवस्था को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में हैं।

अधिकारी ने बताया कि रेल रेडियो सेवा के शुरू होते ही ये सभी ट्रेन इस प्रणाली से जुड़ जाएंगी। योजना के मुताबिक, रेलवे बोर्ड में स्टूडियो बनाए जाएंगे और सभी क्षेत्रीय मुख्यालयों से रेल रेडियो सेवा का संचालन होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed