फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railway News, Indian Railways to run 40 clone trains from today, get details on routes, stoppages, timings

40 क्लोन ट्रेन आज से चलेंगी, कब रवाना होंगी, किस स्टेशन पर रुकेंगी, यहां जानें सबकुछ

Mon, 21 Sep 2020 01:50 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 21 Sep 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
Railway News, Indian Railways to run 40 clone trains from today, get details on routes, stoppages, timings
ट्रेन - फोटो : पीटीआई

रेलवे ने सोमवार से 20 जोड़ी यानी 40 क्लोन स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी पूरी कर ली है। ये ट्रेन 12 सितंबर से शुरू की गई 40 जोड़ी स्पेशल ट्रेन की डुप्लीकेट की तरह काम करेंगी। एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी ने रविवार को बताया कि ज्यादा यात्री संख्या वाले रूट पर चलने वाली ये क्लोन ट्रेन अपनी मूल ट्रेन के मुकाबले स्टेशन से पहले रवाना की जाएंगी। 

विज्ञापन


रास्ते में इनके कम ही जगह स्टॉप रखे जाएंगे। इसके चलते ये मूल ट्रेन से तकरीबन 2 से 3 घंटे पहले यात्रा पूरी कर लेंगी। इनके लिए टिकट बुकिंग 19 सितंबर की सुबह से शुरू की जा चुकी है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के मुताबिक, इन ट्रेन को चलाने का निर्णय ज्यादा यात्री संख्या वाले मार्गों पर यात्रियों की वेटिंग लिस्ट के बोझ को कम करने के लिए किया गया है। क्लोन ट्रेन ज्यादातर उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, पंजाब, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के बीच चलेंगी।

इन ट्रेन में ज्यादातर डिब्ले थर्ड एसी के होंगे और इन्हें कम स्टेशनों पर रोककर ज्यादा तेज गति से चलाए जाने की योजना है। अधिकारी ने कहा, ये क्लोन ट्रेन उन यात्रियों के लिए बेहतरीन तोहफा साबित होंगी, जो आपातकालीन परिस्थितियों में यात्रा कर रहे हैं या अचानक कहीं जाने की योजना बना लेते हैं। 

अधिकारी ने बताया कि यात्रा का समय कम करने के लिए इन ट्रेनों को सीमित स्टेशनों या केवल डिविजिनल मुख्यालय पर ही रोकने की योजना है। इन ट्रेनों के सफर को इस तरह से प्लान किया गया है कि ये तय समय से 2-3 घंटा पहले ही अपने गंतव्य पर पहुंच जाएंगी। हालांकि यह तय करने की जिम्मेदारी जोन अधिकारियों को दी गई है, जो मार्ग पर व्यस्तता और अन्य कामर्शियल गतिविधियों के बीच के समय को आंककर इनका संचालन करेंगे।

ऐसे में मूल ट्रेन से इनके सफर में 1 से 3-4 घंटे तक का समय कम लगेगा। बता दें कि क्लोन ट्रेन चलाने की घोषणा 2016 में ही रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कर दी थी, लेकिन रेलवे नेटवर्क पर भारी बोझ के कारण यह कवायद टल गई थी।

ऐसी होंगी क्लोन ट्रेन

  • 19 जोड़ी क्लोन ट्रेन में होंगे 18-18 डिब्बे
  • 01 जोड़ी ट्रेन लखनऊ-दिल्ली के बीच 22 डिब्बे की रहेगी
  • हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन के बराबर होगा इनका किराया
  • 10 दिन का एडवांस रिजर्वेशन कराने की होगी सुविधा
  • डायनामिक फेयर वाला सिस्टम नहीं होगा इन पर लागू

कहां के लिए कितनी क्लोन ट्रेन

  • 05 जोड़ी ट्रेन बिहार-दिल्ली के बीच पूर्व-मध्य रेलवे चलाएगा
  • 05 स्टेशन सहरसा, राजेंद्र नगर, राजगीर, दरभंगा और मुजफ्फरनगर से होगा इनका संचालन
  • 02 ट्रेन का संचालन उत्तरपूर्व फ्रंटियर रेलवे करेगा बिहार के कटिहार से दिल्ली के लिए
  • 05 जोड़ी ट्रेन उत्तर रेलवे चलाएगा दिल्ली-बिहार, दिल्ली-प. बंगाल, दिल्ली-उत्तर प्रदेश के बीच
  • 02 ट्रेन बिहार के दानापुर से सिकंराबाद के लिए दक्षिण मध्य रेलवे चलाएगा
  • 03 जोड़ी ट्रेन गोवा-दिल्ली, कर्नाटक-बिहार और कर्नाटक-दिल्ली के बीच दक्षिण पश्चिम रेलवे की होंगी
  • 05 जोड़ी ट्रेन का संचालन पश्चिम रेलवे बिहार (दरभंगा) से गुजरात (अहमदाबाद), दिल्ली से गुजरात, मुबई से पंजाब, बिहार (छपरा) से गुजरात (सूरत), गुजरात (अहमदाबाद) से बिहार (पटना) के लिए करेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed