फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railway ministry has issued strict orders to all the zonal railways regarding accidents happening with trains due to dense fog and bad weather

ट्रेन हादसों के बाद एक्शन में भारतीय रेलवे: घने कोहरे और खराब मौसम को लेकर जारी किया ये आदेश

Wed, 19 Jan 2022 04:55 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 19 Jan 2022 04:55 PM IST
सार

रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक (सुरक्षा-II) केपी यादव की तरफ से सभी जोनल महाप्रबंधकों को पत्र भेजा गया है। इस पत्र में ट्रेन परिचालन के लिए कोहरे और खराब मौसम में लोको पायलट और गार्डस को ट्रैक पर कोई भी अनियमितता दिखने को लेकर पत्र में निर्देश जारी किए गए हैं...

विज्ञापन
Railway ministry has issued strict orders to all the zonal railways regarding accidents happening with trains due to dense fog and bad weather
दुर्घटनाग्रस्त गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में बीकानेर गुवाहाटी ट्रेन हादसे और दूधसागर कारंजोल (गोवा में) के बीच अमरावती एक्सप्रेस के बेपटरी होने के बाद रेल मंत्रालय एक्शन में आया गया है। मंत्रालय ने घने कोहरे और खराब मौसम के कारण ट्रेनों के साथ हो रहे हादसे को लेकर सभी जोनल रेलवे को कड़े आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन


रेलवे ने जारी आदेश में ट्रेनों के लोको पायलट और गार्ड को निर्देशों के साथ ही सर्द मौसम संबंधी सलाहों का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है। साथ ही जोनल और डिवीजनल रेलवे के अफसरों से लगातार इंस्पेक्शन करने को कहा गया है। रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक (सुरक्षा-II) केपी यादव की तरफ से सभी जोनल महाप्रबंधकों को पत्र भेजा गया है। इस पत्र में ट्रेन परिचालन के लिए कोहरे और खराब मौसम में लोको पायलट और गार्डस को ट्रैक पर कोई भी अनियमितता दिखने को लेकर पत्र में निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


बोर्ड की तरफ से सभी जोन को कहा गया है कि सर्दी के मौसम के देखते हुए तत्काल सभी एहतियाती कदम उठाए जाएं। साथ ही जोनल और मंडल रेल अधिकारियों को भी निरीक्षण की गुणवत्ता पर जोर देते हुए लगातार इंस्पेक्शन करने की सलाह दी गई हैं। पत्र में आगे कहा गया है कि सभी जोनल रेलवे द्वारा की गई कार्रवाई के बारे में बोर्ड को सूचना तत्काल दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड ने हाल ही में सभी जोनल रेलवे के सेफ्टी परफॉर्मेंस की समीक्षा की थी और पाया कि 16 परिणामी दुर्घटनाएं (ट्रेन के पटरी से उतरने की 15 और एक मानव संचालित क्रॉसिंग गेट हादसा) हुई हैं, जो कि पिछले वर्ष के मुकाबले अधिक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed