{"_id":"6193859fcb6d4f13b8170143","slug":"railway-ministry-has-also-fixed-the-limit-on-the-expenditure-of-employees-and-officers-tea-and-snacks","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Railway Expenditure: अफसरों के चाय-नाश्ते के लिए अब हर महीने मिलेंगे 500 से 5000 रुपये","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Indian Railway Expenditure: अफसरों के चाय-नाश्ते के लिए अब हर महीने मिलेंगे 500 से 5000 रुपये
Tue, 16 Nov 2021 08:55 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Tue, 16 Nov 2021 08:55 PM IST
सार
डिप्टी सेक्रेटरी और डायरेक्टर रैंक के अधिकारी महीने में 1200 रुपये तक खर्च कर सकेंगे। वहीं, एनएफएसएजी के डायरेक्टर रैंक के अधिकारी के लिए यह सीमा 1500 रुपये की होगी। जबकि जॉइंट सेक्रेटरी और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के लिए यह रकम 2500 रुपये की होगी। एनएफएसएजी रैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के लिए यह सीमा 3000 रुपये की कर दी गई है...
विज्ञापन
भारतीय रेल व्यय: रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इन दिनों भारतीय रेलवे को कम बजट में किफायती बनाने का फॉर्मूला खूब पसंद आ रहा है। पहले रेलवे ने तमाम वर्गों में मिलने वाली छूट को खत्म किया। अब रेल मंत्रालय ने अपने कर्मचारियों-अधिकारियों के खर्चों पर लगाम लगाते हुए उनके चाय और नाश्ते के खर्च की सीमा भी तय कर दी है। पहले मंत्रालय के अफसरों पर मीटिंग के दौरान होने वाले चाय-नाश्ते की कोई सीमा नहीं थी।
विज्ञापन
रेल मंत्रालय ने एक नवंबर 2021 को जो आदेश जारी किया, उसके मुताबिक सेक्शन ऑफिसर से लेकर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर तक और उनके समकक्ष के अफसरों के चाय-पानी का खर्चा तय किया गया है। सेक्शन ऑफिसर महीने में अधिकतम 500 रुपये का खर्च कर सकेंगे। वहीं अंडर सेक्रेटरी और डिप्टी डायरेक्टर रैंक के अधिकारियों के लिए यह सीमा 800 रुपये तय की गई है।
विज्ञापन
डिप्टी सेक्रेटरी और डायरेक्टर रैंक के अधिकारी महीने में 1200 रुपये तक खर्च कर सकेंगे। वहीं, एनएफएसएजी के डायरेक्टर रैंक के अधिकारी के लिए यह सीमा 1500 रुपये की होगी। जबकि जॉइंट सेक्रेटरी और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के लिए यह रकम 2500 रुपये की होगी। एनएफएसएजी रैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के लिए यह सीमा 3000 रुपये की कर दी गई है।
विज्ञापन
प्रिंसिपल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और एडवाइजर रैंक के अधिकारी महीने में अधिकतम 4000 रुपये चाय-नाश्ते पर खर्च कर सकेंगे। जबकि रेलवे बोर्ड के एडिशनल मेंबर के लिए यह सीमा 5000 रुपये की रखी गई है। इस नए आदेश में सीआरबी यानी चेयरमैन रेलवे बोर्ड और बोर्ड मेंबर के लिए खर्च की रकम तय नहीं की गई है।