फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railway Ministry dismissed suggests of emergency button for women safety in train

रेल मंत्रालय ने ट्रेन में महिला सुरक्षा के लिए आपातकालीन बटन का सुझाव किया खारिज

Tue, 31 Jul 2018 02:30 AM IST
नवनीत शरण, अमर उजाला, नई दिल्ली
नवनीत शरण, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 31 Jul 2018 02:30 AM IST
विज्ञापन
Railway Ministry dismissed suggests of emergency button for women safety in train

ट्रेन में यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए आपातकालीन बटन फिलहाल नहीं लगाने जा रहा है। रेल मंत्रालय ने महिला सुरक्षा को लेकर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के उस सुझाव को भी दरकिनार कर दिया है, जिसमें ट्रेनों में अपातकालीन पुश बटन लगाने का सुझाव दिया गया था। रेलवे ने 2018 को महिला सुरक्षा वर्ष के रूप में घोषित किया है। लेकिन महिला सुरक्षा को लेकर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सुझाव को दरकिनार कर दिया है।

विज्ञापन


रेल मंत्रालय ने स्पष्ट कर दिया है कि आपातकालीन अलार्म चेन प्रणाली सवारी डिब्बों में पहले से ही उपलब्ध है इसलिए सभी सवारी डिब्बों में आपातकालीन पुश बटन के प्रावधान पर विचार नहीं किया जा रहा है। रेल राज्य मंत्री राजन गोहाई ने कहा कि परीक्षण आधार पर मुंबई सब अर्बन रेलवे में दो इलेक्ट्रिकल मल्टीपल यूनिट के वातानूकुलित कोच में आपातकालीन टॉक बैक प्रणाली मुहैया कराई गई है।
विज्ञापन


महिला यात्रियों की चौबीस घंटे सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेल में कई अन्य उपायों को शुरू करने की योजना बनाई गई है, जिसमें उपनगरीय ट्रेनों के महिला कोच में क्लोज सर्किट टेलीविजन, मेट्रो शहरों में रात्रिकाल के दौरान चलने वाली ट्रेनों में महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती शामिल है। राजन गोहाई ने यह भी कहा है कि अखिल भारतीय सुरक्षा हेल्पलाईन 182 को 5.59 करोड़ रुपये की लागत पर अपग्रेड किया जा रहा है। इसे मोबाइल एप के साथ भी जोड़ा जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed