फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railway Minister Ashwini Vaishnaw says Indian Railways planning to launch Jagannath Express next year

Indian Railways: अश्विनी वैष्णव बोले- भारतीय रेलवे अगले साल 'जगन्नाथ एक्सप्रेस' शुरू करने की योजना बना रहा

Sat, 26 Nov 2022 11:47 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, भुवनेश्वर।
पीटीआई, भुवनेश्वर। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 26 Nov 2022 11:47 PM IST
सार

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा ओडिशा की समृद्ध संस्कृति, कला, परंपरा और भाईचारे को प्रदर्शित करने के लिए प्रस्तावित 'जगन्नाथ एक्सप्रेस' को पुरी में रथ यात्रा उत्सव के दौरान पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Railway Minister Ashwini Vaishnaw says Indian Railways planning to launch Jagannath Express next year
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय रेलवे 'जगन्नाथ एक्सप्रेस' शुरू करने की योजना बना रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को बताया कि भारतीय रेलवे अगले साल पुरी में रथ यात्रा उत्सव के दौरान 'रामायण एक्सप्रेस' की तर्ज पर 'जगन्नाथ एक्सप्रेस' शुरू करने की योजना बना रहा है। उन्होंने एक कार्यक्रम से इतर कहा कि ओडिशा में जल्द ही सेमी हाई-स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें भी शुरू की जाएंगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ओडिशा की समृद्ध संस्कृति, कला, परंपरा और भाईचारे को प्रदर्शित करने के लिए प्रस्तावित 'जगन्नाथ एक्सप्रेस' को पुरी में रथ यात्रा उत्सव के दौरान पेश किया जाएगा। रामायण एक्सप्रेस के बाद यह दूसरी थीम आधारित टूरिस्ट सर्किट भारत गौरव ट्रेन होगी। गौरतलब है कि समुद्र तट के किनारे बसा शहर पुरी भगवान जगन्नाथ के 12वीं शताब्दी के मंदिर के लिए प्रसिद्ध है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ओडिशा में जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि अगले साल जनवरी या फरवरी महीने तक देश में एक महीने में करीब चार ट्रेनों का निर्माण होगा।उन्होंने आगे कहा कि हम राज्य में वंदे भारत ट्रेन चलाने के लिए विद्युतीकरण और अन्य आवश्यक योग्यताओं की जांच कर रहे हैं। उन्होंने यह दावा किया कि ओडिशा में बड़े पैमाने पर रेलवे के बुनियादी ढांचे का विकास हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


वैष्णव ने कहा कि जहां यूपीए शासन के दौरान लगभग 20 से 25 किलोमीटर रेल लाइन बनाई जा रही थी, वहीं 2021 में 180 किलोमीटर रेल लाइन का निर्माण किया गया और इस साल यह 550 किमी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 32 रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय मानकों में बदलने का कार्य किया जा रहा है। एक सवाल के जवाब में वैष्णव ने कहा कि ओडिशा मेट्रो ट्रेनों का हकदार है, लेकिन रेलवे को इस संबंध में राज्य सरकार से कोई प्रस्ताव नहीं मिला है।


अश्विनी वैष्णव संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री भी हैं। उन्होंने कहा कि पहले चरण के तहत अगले तीन महीनों में ओडिशा में 5जी नेटवर्क सेवाएं शुरू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि ओडिशा में 5जी नेटवर्क के लिए आवश्यक उपकरण पहले से ही मौजूद हैं। इससे पहले 16 अक्तूबर को ओडिशा की यात्रा के दौरान मंत्री ने कहा था कि मार्च 2023 तक ओडिशा के चार शहरों में 5जी नेटवर्क सेवाएं उपलब्ध हो जाएंगी। 5जी सेवा से उपभोक्ताओं को 4जी की तुलना में 10 गुना तेज गति प्राप्त करने की सुविधा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed