{"_id":"5cf39d16bdec2207843c0e29","slug":"railway-give-clarification-over-gujarat-train-hawker-avdhesh-arrested-for-mimicking-politicians","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेताओं की आवाज निकालने पर नहीं, इस वजह से गिरफ्तार हुआ है हॉकर अवधेश दुबे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नेताओं की आवाज निकालने पर नहीं, इस वजह से गिरफ्तार हुआ है हॉकर अवधेश दुबे
Sun, 02 Jun 2019 03:30 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 02 Jun 2019 03:30 PM IST
विज्ञापन
खिलौने बेचने वाला हॉकर (फाइल फोटो)
- फोटो : social media
गुजरात में नेताओं की आवाज निकालकर खिलौने बेचने वाले हॉकर अवधेश दुबे को शुक्रवार को सूरत रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस फोर्स ने गिरफ्तार कर लिया। अवधेश की इस गिरफ्तारी का कई लोगों ने समर्थन किया तो कई लोग विरोध भी कर रहे हैं। कहा जा रहा था कि नेताओं की आवाज निकालने की वजह से उसे गिरफ्तार किया गया है। अब इस मामले पर रेलवे का बयान सामने आया है।
विज्ञापन
रेलवे ने बताया कि अवधेश की गिरफ्तारी नेताओं की आवाज निकालने की वजह से नहीं बल्कि रेलवे के नियमों का उल्लंघन करने की वजह से हुई है। अवधेश के खिलाफ सीआर 1228/19 अंडर सेक्शन 144(ए), 145(बी) और 147 रेलवे एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। अवधेश ने खुद माना कि वे 2005 से रेलों में अनाधिकृत तरीके से सामान बेच रहा था। रेलवे मजिस्ट्रेट ने इस तरह के मामलों को रोकने के लिए उसपर 3500 रुपये का जुर्माना और दस दिन की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
रेलवे ने आगे कहा कि ये आरपीएफ के दैनिक कार्य में शामिल है। सूरत में मई के महीने में अवधेश के अलावा आठ और अनाधिकृत तरीके से सामान बेचने वाले लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। अवधेश पहले भी 11 बार रेलवे के नियमों का उल्लंघन कर चुका है। बता दें कि अवधेश को शुक्रवार को सूरत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन नंबर 17204 के स्लीपर कोच में अनाधिकृत रूप से सामान बेचने के कारण गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन
कुछ दिनों पहले अवधेश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें वे नरेंद्र मोदी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी से लेकर बराक ओबामा जैसे कई नेताओं का मजाक बनाते हुए यात्रियों को अपना सामान बेच रहा था।