{"_id":"5b5b182a4f1c1bb24b8b54fb","slug":"railway-catering-staff-collect-waste-in-the-train-like-in-airlines","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरलाइंस की तर्ज पर ट्रेन में पैंट्री स्टाफ थैले में एकत्रित करेंगे कचरा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एयरलाइंस की तर्ज पर ट्रेन में पैंट्री स्टाफ थैले में एकत्रित करेंगे कचरा
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Fri, 27 Jul 2018 06:33 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लाइट अटेंडेंट की तरह ही रेलवे के कैटरिंग कर्मी अब सभी ट्रेनों में भोजन के बाद कचरा एकत्रित करने के लिए यात्रियों के पास कचरे का थैला लेकर जाएंगे। यह निर्देश रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्वनी लोहानी ने अधिकारियों को दिया है।
विज्ञापन
रेलवे यात्रियों को एयरलाइन जैसी सुविधा प्रदान करने के लिए तेजी से एयरलाइन मॉडल अपना रहा है। इसमें एयरलाइन के भोजन से लेकर वैक्यूम टॉयलेट शामिल है।
लोहानी ने 17 जुलाई को मंडल स्तर के अधिकारियों और बोर्ड सदस्यों के साथ एक बैठक में कहा कि ट्रेन में सफाई बनाए रखने के लिए पैंट्री कर्मी यात्रियों को भोजन परोसे जाने के बाद विमानों की तर्ज पर कचरा एक थैले में एकत्रित करें।
विज्ञापन