{"_id":"5fdcc5b48ebc3e3c8f32f190","slug":"railway-board-head-talked-about-when-train-operations-will-be-normal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले की तरह से कब से चलने लगेंगी ट्रेनें? रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने दिया ये जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पहले की तरह से कब से चलने लगेंगी ट्रेनें? रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने दिया ये जवाब
Fri, 18 Dec 2020 08:37 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 18 Dec 2020 08:37 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की वजह से देश में मार्च में लॉकडाउन की घोषणा की गई थी। इसके साथ ही ट्रेन, हवाई यात्रा समेत लगभग सभी परिवहन सेवाएं भी रुक गई थीं। हालांकि, स्थिति को देखते हुए मई में ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया था, लेकिन सीमित संख्या में। अभी भी देश में जितनी ट्रेन चल रही हैं वो कोविड स्पेशल ट्रेन ही हैं। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि ट्रेनों का संचालन पहले की तरह कब से होगा। इस सवाल को लेकर खुद रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने जवाब दिया है।
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वीके यादव ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता में कहा कि देश में ट्रेनों के संचालन की स्थिति पहले जैसी कब तक होगी, इसके लिए कोई एक तारीख तय कर पाना अभी संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि रेलवे के अधिकारी इसे लेकर लगातार राज्य सरकारों के संपर्क में हैं। जैसै-जैसे हम आगे बढ़ेंगे, ट्रेनों का संचालन भी बढ़ेगा। यादव ने कहा कि ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से पिछले साल की तुलना में इस साल रेलवे की कमीई में 87 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन