फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railway Board appoints 23 divisional heads replacing existing ones after delay of over 2 months

Indian Railways: ढाई महीने के बाद खत्म हुआ इंतजार, रेलवे बोर्ड ने की 23 नए मंडल रेल प्रबंधकों की नियुक्ति

Fri, 27 Dec 2024 07:38 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 27 Dec 2024 07:38 PM IST
सार

Indian Railways: रेलवे बोर्ड ने 23 मंडल रेल प्रबंधकों की नियुक्ति की है। इसको लेकर विभिन्न जोन के महाप्रबंधकों को अवगत करा दिया गया है। ढाई महीने के इंतजार के बाद इन मंडल रेल प्रबंधकों की नियुक्ति हुई है। उनका कार्यकाल आमतौर पर दो साल का होता है।  

विज्ञापन
Railway Board appoints 23 divisional heads replacing existing ones after delay of over 2 months
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

विस्तार

रेलवे बोर्ड ने करीब ढाई महीने के इंतजार के बाद 23 मंडल रेल प्रबंधकों की नियुक्ति की। ये नियुक्तियां गुरुवार से प्रभावी हुईं। मंडल रेल प्रबंधकों (डीआरएम) का काम किसी एक रेल मंडल की जिम्मेदारी देखना होता है। डीआरएम का कार्यकाल आमतौर पर दो साल का होता है, जिसके बाद उन्हें क्षेत्रीय मुख्यालय में किसी समकक्ष या पदोन्नति वाले पर ट्रांसफर कर दिया जाता है। 

विज्ञापन


बोर्ड ने संबंधित जोनों के महाप्रबंधकों को 23 अलग-अलग आदेश जारी किए हैं और उन्हें मौजूदा मंडल रेल प्रबंधकों के स्थान पर नए मंडल रेल प्रबंधकों की नियुक्ति के बारे में जानकारी दी है। रेलवे बोर्ड ने जिन 23 मंडल रेल प्रबंधकों की नियुक्तियां विभिन्न रेलवे जोन में की हैं, उनमें शामिल हैं-  

विज्ञापन
  • पश्चिम-मध्य रेलवे में कोटा और जबलपुर।
  • उत्तर-पश्चिम रेलवे में अजमेर।
  • पश्चिम रेलवे में रतलाम और मुंबई (बीसीटी)।
  • दक्षिण पश्चिम रेलवे में हुबली।
  • मध्य रेलवे में सीएसटीएम, सोलापुर, नागपुर और पुणे।
  • उत्तर रेलवे में अंबाला।
  • दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में रायपुर, बिलासपुर और नागपुर। 
  • उत्तर पूर्व फ्रंटियर रेलवे में लुमडिंग।
  • पूर्व रेलवे में मालदा।
  • दक्षिण पूर्व रेलवे में चक्रधरपुर।
  • उत्तर पूर्वी रेलवे में लखनऊ और इज्जतनगर।
  • दक्षिण मध्य रेलवे में गुंटकल और गुंटूर।
  • दक्षिण पश्चिम रेलवे में बंगलूरू। 
कुछ अधिकारी पिछले दो महीने से अधिक समय से मंडल रेल प्रमुखों की नियुक्ति में देरी पर चिंता जता रहे थे। दो साल का कार्यकाल खत्म होने पर ये नई नियुक्तियां समय पर होनी चाहिए थी। लेकिन इस बार इस प्रक्रिया में देरी हुई। कुछ मंडल रेल प्रबंधकों ने पीटीआई से देर करते हुए कहा कि यह देरी उनके कामकाजी माहौल और परियोजनाओं को प्रभावित कर सकती थी। खासतौर पर नई परियोजनाओं को शुरू करने में दिक्कत हो सकती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मंडल रेल प्रबंधकों की नियुक्ति में देरी का कामकाजी दक्षता से कोई संबंध नहीं है। बोर्ड के अधिकारियों ने यह भी कहा कि नई नियुक्तियों के आदेश कुछ दिनों में जारी कर दिए जाएंगे। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि ये नियुक्तियां एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed