{"_id":"5bc7aa11bdec2269637c1490","slug":"rahul-will-not-attend-durga-puja-ceremony-in-kolkata","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता में दुर्गा पूजा समारोह में शामिल नहीं होंगे राहुल गांधी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोलकाता में दुर्गा पूजा समारोह में शामिल नहीं होंगे राहुल गांधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Updated Thu, 18 Oct 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के सिलसिले में पार्टी के प्रचार अभियान में व्यस्त होने की वजह से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का प्रस्तावित कोलकाता दौरा रद्द हो गया है। वे दुर्गा पूजा समारोह में हिस्सा लेने कोलकाता आना चाहते थे। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने यहां इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सौमेन मित्र ने पत्रकारों को बताया कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने की वजह से पार्टी अध्यक्ष का दौरा रद्द हो गया है।
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष ने राज्य के पार्टी कार्यकर्ताओं को भेजे अपने संदेश में कहा है कि वे दुर्गापूजा समारोहों में हिस्सा लेने कोलकाता आना चाहते थे, लेकिन अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों और इसके लिए होने वाली बैठक में व्यस्त रहने की वजह से वे दिल्ली से बाहर नहीं जा पा रहे हैं। राहुल ने शीघ्र ही कोलकाता के दौरे पर आने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन