फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul to become congress chairman soon

राहुल को सौंपी जा सकती है कांग्रेस की कमान

Sun, 29 May 2016 01:06 AM IST
शशिधर पाठक/ अमर उजाला, दिल्ली
शशिधर पाठक/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 29 May 2016 01:06 AM IST
सार

  • संगठन में बड़े बदलाव के मुहाने पर खड़ी है कांग्रेस
  • कुछ महासचिवों की जिम्मेदारी में बदलाव संभव
     

विज्ञापन
Rahul to become congress chairman soon
राहुल - फोटो : amarujala

विस्तार

कांग्रेस में बड़े संगठनात्मक बदलाव की तैयारी चल रही है। पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इसके लिए मशक्कत कर रहा है। संभव है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष की कमान सौंप दी जाए। साथ ही मौजूदा महासचिवों में से कई की जिम्मेदारी में बदलाव और कइयों की छुट्टी होने के भी आसार हैं। सूत्र बताते हैं कि केंद्रीय संगठन के साथ-साथ पार्टी की खास चिंता उत्तर प्रदेश में संगठन को खड़ा करने की है।

विज्ञापन


इस क्रम में मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री के खाते में तीन बातें नकारात्मक जा रही हैं। पहला तो यह कि खत्री लोगों, कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं को पूरा समय नहीं दे पाते। दूसरा, उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता। तीसरा, निर्मल खत्री के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए यूपी कांग्रेस को उनके होने या न होने का एहसास नहीं हो पा रहा है। हालांकि खत्री को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और राज्य के प्रभारी महासचिव मधुसूदन मिस्त्री पसंद करते हैं। मिस्त्री, खत्री को न बदले जाने की अपनी राय से भी आलाकमान को अवगत करा चुके हैं।
विज्ञापन


वहीं कुछ युवा नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जिम्मेदारी उठाने में रुचि दिखाई है। इनमें से कुछ ने कांग्रेस अध्यक्ष और उपाध्यक्ष से भेंट के दौरान उन्हें अपना मंतव्य बता दिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व यूपी में कील-कांटे दुरुस्त करने का निर्णय ले सकता है। पार्टी के प्रचार अभियान समिति समेत अन्य की घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन में सुधार के क्रम में कांग्रेस उपाध्यक्ष केंद्रीय संगठन को अधिक युवा बनाना चाहते हैं। कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व अब खुद राहुल को बड़ी जिम्मेदारी देने के मूड में है। बताते हैं इसकी पृष्ठभूमि तैयार की जा रही है। माना जा रहा है कि अगले महीने तक इस बारे में कोई बड़ी घोषणा हो सकती है। कुछ महासचिवों को संगठन में सलाह-मशविरा देने वाली श्रेणी में लाने के साथ-साथ युवा नेताओं को अवसर दिया जा सकता है।


इस फेरबदल के बाद कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में प्रस्ताव पारित कर कांग्रेस उपाध्यक्ष को नई जिम्मेदारी देने की पहल हो सकती है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के प्लेनरी सेशन में राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि साल 2016 में एआईसीसी का प्लेनरी सेशन आयोजित किया जाना लगभग तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed