{"_id":"67e55d1d9d1b4d386e0ddba2","slug":"rahul-reiterates-charge-he-is-never-allowed-to-speak-in-parl-india-leaders-meet-speaker-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"LS: 'मुझे संसद में कभी बोलने नहीं दिया जाता' राहुल ने दोहराया आरोप, विपक्षी नेताओं ने स्पीकर से मुलाकात की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
LS: 'मुझे संसद में कभी बोलने नहीं दिया जाता' राहुल ने दोहराया आरोप, विपक्षी नेताओं ने स्पीकर से मुलाकात की
Thu, 27 Mar 2025 07:43 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पवन पांडेय
Updated Thu, 27 Mar 2025 07:43 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी, सांसद, कांग्रेस
- फोटो : PTI
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को दावा किया कि उन्हें संसद में बोलने की कभी अनुमति नहीं दी जाती है। इसी बीच इंडिया ब्लॉक के कई नेताओं ने अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर कांग्रेस नेता को पिछले दिन सदन में बोलने का अवसर नहीं दिए जाने का मुद्दा उठाया। संसद भवन परिसर में सदन को गैर-लोकतांत्रिक तरीके से चलाए जाने के अपने आरोपों के बारे में पत्रकारों के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा, 'भाई मुझे कभी बोलने की अनुमति नहीं दी जाती...मुझे नहीं पता कि वे किस बात से डरे हुए हैं।'
यह भी पढ़ें - RS: निर्वासन को लेकर भारत ने अमेरिका से की ये अपील, संसद में बोले विदेश राज्य मंत्री- हमें सकारात्मक जवाब मिला
विपक्षी दलों ने लोकसभा अध्यक्ष से की शिकायत
कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने बताया कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, डीएमके, केरल कांग्रेस, आरजेडी, आईयूएमएल, आरएलपी और एमडीएमके समेत कई दलों के नेताओं ने स्पीकर से मुलाकात की और इस मुद्दे पर अपनी सामूहिक चिंता और निराशा जाहिर की।
विज्ञापन
गौरव गोगोई ने कहा, 'बुधवार को स्पीकर ने राहुल गांधी का नाम लिया, लेकिन जब उन्होंने बोलने की कोशिश की, तो सदन स्थगित कर दिया गया। यह पूरी देश ने देखा।' उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा की आईटी सेल इस मामले को गलत तरीके से प्रचारित कर रही है।
विपक्ष ने उठाया उपाध्यक्ष पद का मुद्दा
विपक्षी दलों ने लोकसभा में डिप्टी स्पीकर (उपाध्यक्ष) की नियुक्ति न होने का मुद्दा भी उठाया। विपक्ष ने कहा, 'संसद में परंपरा रही है कि जब विपक्ष का नेता खड़ा होता है, तो उसे बोलने दिया जाता है। लेकिन मौजूदा सरकार इस परंपरा को बार-बार तोड़ रही है।'
यह भी पढ़ें - Maharashtra: 'सारी हदें पार की, उन्हें प्रसाद देने की जरूरत, कुणाल कामरा के नए वीडियो पर बिफरे मंत्री शंभूराज
लोकसभा अध्यक्ष की टिप्पणी
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को राहुल गांधी से कहा था कि 'सदस्य सदन की गरिमा बनाए रखें और नियमों का पालन करें। इसके जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि यह आरोप बेबुनियाद हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन