फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Aircraft carrying Congress President Rahul Gandhi develops technical snag, party demands probe

राहुल के विमान में खराबी, साजिश बता कांग्रेस ने की जांच की मांग, PM ने फोन कर हालचाल पूछा

Fri, 27 Apr 2018 08:16 AM IST
एजेंसी, बंगलूरू
एजेंसी, बंगलूरू Updated Fri, 27 Apr 2018 08:16 AM IST
विज्ञापन
Aircraft carrying Congress President Rahul Gandhi develops technical snag, party demands probe
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : pti
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को नई दिल्ली से हुबली ले जा रहे विशेष विमान में तकनीकी खराबी आने को कांग्रेस ने तोड़फोड़ की साजिश बताते हुए पुलिस से जांच की मांग की है। सूत्रों के मुताबिक घटना के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने कांग्रेस अध्यक्ष को फोन कर उनका हालचाल पूछा है। राहुल के करीबी सहयोगी ने इस पर चिंता जताते हुए आशंका व्यक्त की है कि राहुल को नुकसान पहुंचाने के लिए जानबूझ कर तो तोड़फोड़ नहीं की गई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


राहुल गांधी के साथ यात्रा कर रहे उनके करीबी सहयोगी कौशल विद्यार्थी ने कर्नाटक के डीजीपी नीलमणि एन राजू को पत्र लिखकर शिकायत की है। विमान के हुबली एयरपोर्ट पर लैंड करने से पहले उसमें खराबी आ गई थी। पत्र में कहा गया है कि सुबह करीब 10:45 बजे राहुल के विमान का संतुलन अचानक बिगड़ गया। वह तेजी से बाईं ओर झुकने लगा। 
विज्ञापन


पत्र में कहा गया है कि मौसम भी सामान्य था और हवा भी तेज नहीं थी। ऐसे में संदेह होना स्वाभाविक है। विमान का अचानक तेजी से नीचे की ओर आना मौसम संबंधी या स्वाभाविक नहीं, बल्कि उसमें तकनीकी खराबी थी। पत्र में कहा गया है कि विमान में जानबूझकर छेड़छाड़ से इनकार नहीं किया जा सकता है अत: इसकी जांच होनी चाहिए। राहुल कर्नाटक के दो दिन के चुनावी दौरे पर हैं। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने दिल्ली में कहा कि वह इस मामले की जांच करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed