फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandi and priyanka gandhi put poster on their social media which are criticizing modi on exporting vaccine

चुनौती: पीएम मोदी की आलोचना वाले पोस्टर पर सियासी बवाल, राहुल बोले- मुझे भी गिरफ्तार करो

Sun, 16 May 2021 02:45 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 16 May 2021 02:45 PM IST
सार

पीएम मोदी की आलोचना करने वाले पोस्टर को लेकर बवाल और बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पोस्टर शेयर करते हुए कहा कि मुझे गिरफ्तार करो। इधर प्रियंका गांधी ने इस पोस्टर को ही अपनी प्रोफाइल तस्वीर बना लिया है।

विज्ञापन
rahul gandi and priyanka gandhi put poster on their social media which are criticizing modi on exporting vaccine
प्रियंका और राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना करने वाले जिन पोस्टर को लेकर दिल्ली में शनिवार को 25 लोगों को गिरफ्तारियां हुईं, उस पोस्टर को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांंधी ने भी शेयर किया है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्टर को शेयर करते हुए कहा कि मुझे भी गिरफ्तार कर लो।

विज्ञापन


यही नहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने ट्विटर प्रोफाइल की फोटो बदलकर इसी पोस्टर को नई प्रोफाइल तस्वीर बना ली है। बता दें कि कल दिल्ली पुलिस ने ऐसे पोस्टर लगाने वाले 25 लोगों को गिरफ्तारियां की हैं, जिनमें लिखा था कि मोदी जी, हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेजी?
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में 25 लोगों की गिरफ्तारी
बताते चलें कि इन पोस्टरों के बारे में बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना मिली थी। इसके बाद सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अलर्ट हो गए थे। इसके बाद मिली शिकायतों के आधार पर पुलिस ने 25 मुकदमे सरकारी आज्ञा के उल्लंघन और सार्वजनिक संपत्ति विरूपण रोकथाम अधिनियम की धाराओं में कई जिलों में दर्ज किए। 
 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी इस बात की जांच की जा रही है कि किसके कहने पर ये पोस्टर शहरभर में लगाए गए। उसके अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी ने मुकदमों के बारे में बताया कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में तीन एफआईआर में दो लोग, पश्चिम दिल्ली में तीन एफआईआर में पांच लोग, बाहरी दिल्ली में तीन एफआईआर में तीन लोग, उत्तर पश्चिम दिल्ली में चार एफआईआर में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया

एक शख्स ने बताया, पोस्टर लगाने के मिले 500 रुपये

इसके अलावा मध्य जिले में दो एफआईआर में चार लोग, रोहिणी और दक्षिण जिले में दो-दो एफआईआर दर्ज की गई। इसके अलावा एक एफआईआर पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी में दर्ज कर चार लोगों पकड़ा गया। दक्षिण पूर्व दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में एक एफआईआर दर्ज की गई। 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार एक एफआईआर द्वारका में दर्ज कर दो लोगों को पकड़। वहीं उत्तरी दिल्ली में एक एफआईआर पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। इस शख्स से बताया कि ये पोस्टर लगाने के लिए उसे पांच सौ रुपये दिए गए थे। इनके अलावा एक एफआईआर दक्षिण पश्चिम जिले में दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा एक मुकदमा शाहदरा जिले में दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed