Rahul Vs Bittu: केंद्रीय मंत्री के बिगड़े बोल, राहुल गांधी के मानसिक स्तर पर टिप्पणी; खरगे को भी नसीहत दे डाली
केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पद मिलने के बाद भी राहुल गांधी परिपक्वता नहीं दिखा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिट्टू ने दूसरे नेताओं को सिखाने से पहले खरगे को राहुल को संभालने की नसीहत दी
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस सांसद रह चुके बिट्टू ने कहा कि खरगे को दूसरे नेताओं को सीख देने से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सिखाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे एक सांसद के तौर पर नहीं सिख होने के नाते चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि राहुल को कुछ भी बोलने से पहले गंभीरता से विचार करना चाहिए।
केंद्रीय मंत्री ने राहुल को किस बात पर घेरा#WATCH | On Congress President Mallikarjun Kharge's letter to the PM, Union Minister Ravneet Singh Bittu says, "They (Congress) made him LoP, but still 'Pappu (Rahul Gandhi) Pappu hi raha'...Instead of teaching other leaders, Mallikarjun Kharge should teach his 'Pappu' (Rahul… pic.twitter.com/Hu6Mfk3sM4
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 17, 2024
बिट्टू ने आपत्तिजनक लहजे में राहुल को संबोधित करते हुए कई बार 'पप्पू' शब्द का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के बावजूद पप्पू पप्पू ही रहा। खरगे को अपने पप्पू को नसीहत देनी चाहिए। बता दें कि बिट्टू राहुल के मानसिक स्तर और बयानों पर पहले भी सवाल खड़े कर चुके हैं।
अमेरिका दौरे पर राहुल का बयान, बिट्टू के बिगड़े बोल
इससे पहले बिट्टू ने राहुल के अमेरिका दौरे पर दिए गए बयानों को लेकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि राहुल ने सिख धर्म से जुड़ी आपत्तिजनक बातें कही हैं। इसके अलावा बिहार के भागलपुर में रवनीत बिट्टू ने कहा था कि राहुल अपना ज्यादातर समय देश से बाहर बिताते हैं और उनके दोस्त और परिवार वहीं हैं। बिट्टू ने कहा, 'मुझे लगता है कि वह अपने देश से ज्यादा प्यार नहीं करते, क्योंकि वह विदेश जाते हैं और भारत के बारे में नकारात्मक बातें कहते हैं। मुझे लगता है कि वह हिंदुस्तानी नहीं हैं।' बिट्टू ने कहा, 'जब ऐसे लोग, जो बम बनाने में भी विशेषज्ञ हैं, राहुल गांधी का समर्थन कर रहे हैं, तो वह देश के नंबर एक आतंकवादी हैं। वह अलगाववादियों की तरह बात कर रहे हैं। उन्हें पकड़ने के लिए इनाम मिलना चाहिए क्योंकि वह देश के सबसे बड़े दुश्मन हैं।' हालांकि, बिट्टू के बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा था कि यह भाजपा की संस्कृति के खिलाफ है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.