फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi vs ECI: Criminals of country should listen times will change they punished Know all about it

Rahul Gandhi vs ECI: 'देश के गुनहगार सुन लें- वक्त बदलेगा, सजा मिलेगी', राहुल ने फिर साधा चुनाव आयोग पर निशाना

Fri, 08 Aug 2025 08:54 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 08 Aug 2025 08:54 AM IST
सार

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को 'वोट चोरी' के दावे को दोहराते हुए कहा कि समय बदलेगा और इस धांधली में शामिल लोगों को सजा जरूर मिलेगी। इससे पहले गुरुवार को राहुल गांधी ने कहा था कि कर्नाटक के बंगलूरू मध्य लोकसभा क्षेत्र के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए 1,00,250 नकली वोट बनाए गए।

विज्ञापन
Rahul Gandhi vs ECI: Criminals of country should listen times will change they punished Know all about it
राहुल गांधी - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर एक बार हमला साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो साझा किया। उन्होंने लिखा, 'वोट चोरी सिर्फ एक चुनावी घोटाला नहीं, ये संविधान और लोकतंत्र के साथ किया गया बड़ा धोखा है। देश के गुनहगार सुन लें- वक्त बदलेगा, सजा जरूर मिलेगी।'

विज्ञापन


इससे पहले बीते दिन दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों को इस 'धोखाधड़ी' की जानकारी देते हुए विपक्ष के नेता ने आरोप लगाया था कि भारत के चुनाव आयोग और भाजपा के बीच मिलीभगत हुई थी, जिसके परिणामस्वरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना तीसरा कार्यकाल मिला। राहुल गांधी ने कहा, 'नरेंद्र मोदी सिर्फ 25 सीटों के अंतर से प्रधानमंत्री बने। चुनाव आयोग भाजपा को भारत में चुनावी व्यवस्था को नष्ट करने में मदद कर रहा है। चुनाव आयोग हमें महादेवपुर (कर्नाटक विधानसभा क्षेत्र) में आंकड़े नहीं दे रहा है। अगर हम अन्य लोकसभा सीटों पर भी ऐसा करें, तो हमारे लोकतंत्र की सच्चाई सामने आ जाएगी।'
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने आगे आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग चुनाव प्रक्रिया के सीसीटीवी और वेबकास्टिंग फुटेज को पूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद केवल 45 दिनों तक ही सुरक्षित रखने के निर्देश के जरिए सबूत नष्ट कर रहा है। इस दौरान ही चुनाव परिणाम को अदालत में चुनौती दी जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने मांगा शपथ पत्र
इस बीच कर्नाटक विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची में हेराफेरी के गांधी के आरोपों का संज्ञान लेते हुए राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें शपथ-पत्र देकर अपना सबूत पेश करने को कहा। इसके अलावा 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में मतदाता धोखाधड़ी के उनके आरोपों के संबंध में राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने विपक्ष के नेता से एक शपथ पत्र प्रस्तुत करने और मतदाता सूची में कथित रूप से मतदाताओं के नाम शामिल करने या हटाने के प्रमाण प्रदान करने को भी कहा है। 


भाजपा ने किया पलटवार
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने गुरुवार को चुनाव आयोग पर हमला करने वाले राहुल गांधी के आरोपों पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि कांग्रेस ने कानूनी तरीकों से आपत्ति क्यों नहीं जताई और पार्टी पर चुनावी नतीजों के आधार पर निर्वाचन आयोग को चुनिंदा रूप से निशाने पर लेने का आरोप लगाया। जोशी ने राहुल गांधी के 'वोट चोरी' के आरोपों का जवाब देते हुए एएनआई से कहा कि उन्हें गंभीरता से लेने की कोई जरूरत नहीं है। कांग्रेस पार्टी ने कोई आपत्ति क्यों नहीं दर्ज कराई? उन्होंने कोई चुनाव याचिका क्यों नहीं दायर की?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed