फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi told pain of porters, said- the voices of those who saved lives in the stampede not being heard

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने बताया कुलियों का दर्द, कहा- भगदड़ में जान बचाने वालों की आवाज नहीं सुनी जा रही

Wed, 05 Mar 2025 12:59 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Wed, 05 Mar 2025 12:59 PM IST
सार

राहुल गांधी ने बुधवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कुलियों से हुई मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने कहा कि पिछले महीने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ के दौरान कुलियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की मदद की, लेकिन उनकी आवाज सुनने वाला कोई नहीं है। वे आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं।

विज्ञापन
Rahul Gandhi told pain of porters, said- the voices of those who saved lives in the stampede not being heard
कुलियों से मुलाकात करते राहुल गांधी। - फोटो : PTI

विस्तार

राहुल गांधी ने बुधवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कुलियों से हुई मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने कहा कि पिछले महीने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ के दौरान कुलियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की मदद की, लेकिन उनकी आवाज सुनने वाला कोई नहीं है। वे आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं। हम उनके अधिकारों के लिए लड़ेंगे। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

Rahul Gandhi told pain of porters, said- the voices of those who saved lives in the stampede not being heard
कुलियों से हाथ मिलाते राहुल गांधी। - फोटो : PTI
अपने यूट्यूब चैनल पर कुलियों से बातचीत का वीडियो साझा करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कुछ दिन पहले मैं नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचा और वहां कुली भाइयों से मिला। उन्होंने मुझे बताया कि कैसे सभी ने मिलकर भगदड़ वाले दिन लोगों की जान बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया। राहुल गांधी ने कहा कि चाहे लोगों को भीड़ से निकालने की बात हो या घायलों को एंबुलेंस और प्रशासन तक पहुंचाना हो। मृतकों के शवों को बाहर निकालने के लिए शारीरिक क्षमता, ठेले का उपयोग करना हो या अपनी जेब से पैसा खर्च करना हो, उन्होंने हर तरह से यात्रियों की मदद की।

लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि मैं दिहाड़ी मजदूरी करने आने वाले इन भाइयों की संवेदना देखकर प्रभावित हूं। वे वित्तीय कठिनाइयों में जी रहे हैं, लेकिन उनमें जोश और सद्भावना की कमी नहीं है। उन्हें मदद की जरूरत है। उन्होंने अपनी मांगें बताई हैं। मैं निश्चित रूप से उनकी मदद के लिए हर संभव प्रयास करूंगा।

Rahul Gandhi told pain of porters, said- the voices of those who saved lives in the stampede not being heard
कुलियों से हाथ मिलाते राहुल गांधी। - फोटो : PTI

एक्स पर पोस्ट में कांग्रेस नेता ने एक कुली के हवाले से कहा कि किसी-किसी दिन खाने के भी पैसे नहीं होते। हर घर पर पैसे भेजें या खाना खाएं। हमारे कुली भाई ऐसी ही कठिनाइयों में जीने को मजबूर हैं। मैं उनकी मांगों को सरकार के समक्ष रखूंगा और हम अधिकारों के लिए पूरी ताकत से लड़ेंगे। राहुल गांधी ने रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ के दौरान लोगों की जान बचाने और राहत कार्य में मदद करने के लिए  कुलियों का धन्यवाद किया। वीडियो में कुली गांधी से कह रहे हैं कि उनकी मांग है कि उन्हें ग्रुप डी की नौकरी मिले। 

15 फरवरी को मची थी भगदड़
15 फरवरी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई थी। स्टेशन पर महाकुंभ जाने वाले लोगों की भारी भीड़ थी साथ ही अन्य यात्री भी थे। दो ट्रेनों के लेट होने के चलते भीड़ नियंत्रण से बाहर हो गई और भगदड़ मच गई।

संबंधित वीडियो


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed