फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi to cover 42 UP districts of UP in 25-day roadshow

यूपी चुनावः कांग्रेस की लाज बचाने के लिए राहुल गांधी करेंगे धुआंधार रोड शो

Sat, 27 Aug 2016 11:57 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 27 Aug 2016 11:57 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi to cover 42 UP districts of UP in 25-day roadshow
राहुल गांधी - फोटो : amar ujala

2014 लोक सभा चुनाव के वक्त प्रधानमंत्री नरेंदे मोदी ने पूरे देश में अंधाधुन्ध रैलियां की थी। कुछ इसी तर्ज पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए लगातार रैलियां करेंगे।

विज्ञापन


खबर है कि राहुल गांधी पूर्वी यूपी से रोड शो की शुरुआत करेंगे और पश्चिम में दिल्ली के पास में आकर खत्म करेंगे। कांग्रेस में जान फूकने के लिए राहुल गांधी 25 दिनों के अंदर 42 जिलों में रोड शो करेंगे। यात्रा की शुरुआत पूर्वी यूपी के देवरिया जिले से होगी और हो सकता है कि राष्ट्रीय राजधानी के नजदीक मेरठ के आसपास खत्म हो।
विज्ञापन


वाराणसी में जोरदार रोड शो करके कांग्रेस ने यूपी में पहले ही चुनावी विगुल फूंक दिया है लेकिन अब खुद राहुल गांधी यूपी चुनाव प्रचार की कमान अपने हाथों में लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी छोटी बस में कर सकते हैं यात्रा

Rahul Gandhi to cover 42 UP districts of UP in 25-day roadshow

कांग्रेस यूपी में अपने सीएम पद के उम्मीदवार की पहले ही घोषणा कर चुकी है। जहां दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दिक्षित को सीएम पद का उम्मीदवार बनाया गया है वहीं सांसद राजबब्बर को यूपी कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।

यूपी चुनाव से पहले अधिक से अधिक रोड शो कर सकें इसके लिए कांग्रेस के बड़े नेताओं ने कमर कस ली है। महीने भर के अंदर राज बब्बर और शीला दिक्षित यूपी के 66 जिलों में रोड शो करेंगे। हालांकि रैली कहां और किस वक्त होंगी यह अभी तय नही हुआ है। खबर है कि रोड शो की पूरी रूप रेखा तैयार की जा रही है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक राहुल गांधी अपनी यात्रा के लिए छोटी बस का इस्तेमाल कर सकते हैं। ज्यादा बड़े शो न करके छोटे-छोटे समूहों में भी लोगों से मुलाकात कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed