{"_id":"6293bf6c2ee2e86d250c73f5","slug":"rahul-gandhi-targeted-modi-sarkar-over-demonetisation","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधा निशाना : राहुल गांधी बोले- नोटबंदी की एकमात्र ‘दुर्भाग्यपूर्ण सफलता’ भारत की अर्थव्यवस्था का डूबना है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
साधा निशाना : राहुल गांधी बोले- नोटबंदी की एकमात्र ‘दुर्भाग्यपूर्ण सफलता’ भारत की अर्थव्यवस्था का डूबना है
Mon, 30 May 2022 12:16 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 30 May 2022 12:16 AM IST
सार
राहुल ने मीडिया की एक रिपोर्ट के स्क्रीनशॉट को टैग किया जिसमें भारतीय रिजर्व बैंक की सालाना रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि 500 रुपये के जाली नोट में 100 फीसदी और 2000 रुपये के जाली नोट में 50 फीसदी की वृद्धि हुई।
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : एएनआई
विस्तार
विपक्षी दलों ने रविवार को नोटबंदी को लेकर मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि वर्ष 2016 के इस फैसले की इकलौती ‘दुर्भाग्यपूर्ण सफलता’ भारत की अर्थव्यवस्था का ‘डूबना’ है।
विज्ञापन
राहुल ने मीडिया की एक रिपोर्ट के स्क्रीनशॉट को टैग किया जिसमें भारतीय रिजर्व बैंक की सालाना रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि 500 रुपये के जाली नोट में 100 फीसदी और 2000 रुपये के जाली नोट में 50 फीसदी की वृद्धि हुई। ये दोनों नोट 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट पर प्रतिबंध लगाने के बाद जारी किए गए थे। उन्होंने ट्वीट किया, नोटबंदी की एकमात्र दुर्भाग्यपूर्ण कामयाबी भारत की अर्थव्यवस्था का डूबना है।
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओब्रायन ने भी आरबीआई की रिपोर्ट को लेकर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नमस्कार। नोटबंदी याद है? आपने नोटबंदी पर क्या वादा किया था कि सभी जाली मुद्रा खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
यहां आरबीआई की नई रिपोर्ट है, जिसमें कहा गया है कि जाली नोट की संख्या बढ़ गई है। शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी इसी रिपोर्ट को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि नोटबंदी के फायदों में से एक को महसूस किया जा रहा है।