फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul gandhi targeted central government over economic situation of India

आर्थिक हालात पर राहुल ने केंद्र को घेरा, कहा- अर्थव्यवस्था में खत्म हुआ लोगों का विश्वास

Tue, 04 Aug 2020 07:56 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 04 Aug 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
Rahul gandhi targeted central government over economic situation of India
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश के आर्थिक हालात को लेकर सरकार को घेरते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि देश की अर्थव्यवस्था में लोगों का विश्वास खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ समय की बात है कि कब हर भारतीय को इस स्थिति के बारे में समझ आ जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के एक लेख का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘अर्थव्यवस्था में लोगों का विश्वास खत्म हो गया है। माहौल बिगड़ गया है। प्रधानमंत्री और उनकी टीम के पास न तो समझ है, न ही समस्या को ठीक करने की योग्यता है।’ उन्होंने अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के संदर्भ में कुछ उपाय भी सुझाए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मनमोहन सिंह ने सोमवार को अंग्रेजी दैनिक ‘द हिंदू’ में लिखे एक लेख में कहा था कि अर्थव्यवस्था को पटरी पर वापस लाने के लिए पूरी ताकत के साथ काम करना बहुत जरूरी है और अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने का आधार पूरे विश्वास को बहाल करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed