फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul gandhi target amit shah over jantar mantar police action

Rahul Gandhi: गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- हम उन्हें सुनना ही नहीं चाहते

Wed, 12 Aug 2026 12:38 PM IST
नितिन गौतम एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 12 Aug 2026 12:38 PM IST
सार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि गृह मंत्री विपक्ष के सवालों के जवाब नहीं दे रहे हैं और संसद नहीं आ रहे हैं। आइए जानते हैं कि राहुल गांधी ने और क्या क्या कहा...

विज्ञापन
Rahul gandhi target amit shah over jantar mantar police action
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का साफ कहना है कि हम अमित शाह के भाषण को सुनना ही नहीं चाहते। मेरा 'हम' से मतलब देश की युवा पीढ़ी से है। राहुल गांधी ने कहा कि अमित शाह में हिम्मत ही नहीं है और उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।
विज्ञापन


राहुल गांधी बोले- अमित शाह इस्तीफा दें
बुधवार को संसद भवन परिसर में मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'हम बस जानना चाहते हैं कि प्रदर्शनकारी छात्रों पर गोलियां किसने चलवाईं? किसने इसके आदेश दिए? लाठीचार्ज के आदेश किसने दिए? वो आदेश गृह मंत्रालय से दिए गए। क्या अमित शाह ने आदेश दिए या नहीं। अगर उन्होने इसके आदेश दिए तो उन्हें इस्तीफा देना चाहिए क्योंकि वे दोषी हैं और अगर उन्होंने आदेश नहीं दिए तो भी उन्हें इस्तीफा देना चाहिए क्योंकि वे पद के योग्य नहीं हैं।'
विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि अमित शाह 20 दिनों से संसद में नहीं आ रहे हैं। वे गाड़ियों के काफिले के साथ संसद आते हैं। उनके घर के बाहर पुलिस की कई गाड़ियां खड़ी हुई हैं कि कहीं कोई छात्र न आ जाए। गृह मंत्री में हिम्मत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पत्रकारों पर भड़के राहुल गांधी
जब राहुल गांधी अपनी बात रख रहे थे, तभी एक पत्रकार ने बीच में ही सवाल कर दिया, जिससे राहुल गांधी नाराज हो गए और पत्रकार से कहा कि 'आप सत्ता पक्ष के लोगों को भी क्या इसी तरह से बीच में टोकते हैं? हमें 24 घंटा टोकते रहते हैं, लेकिन उन्हें टोकने की आपकी हिम्मत नहीं है। क्यों आप उनके सामने चुप करके खड़े हो जाते हैं? पूरे देश के छात्र सरकार से नहीं डर रहे हैं तो आपको भी नहीं डरना चाहिए।'

 

Rahul gandhi target amit shah over jantar mantar police action
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी के आरोपों पर क्या कहा?
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज संसद परिसर में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा, सबसे पहले 'लापता' और 'भाग गए' जैसे शब्द अब भारत के सार्वजनिक और संसदीय जीवन में लगातार सुनने को मिल रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं सत्र शुरू होने के बाद से लगातार संसद आ रहा हूं। मैं अपने कक्ष में बैठता हूं। लेकिन विपक्ष दोनों सदनों में संसद की कार्यवाही नहीं चलने दे रहा है। ऐसे में कोई क्या कर सकता है?

अमित शाह ने कहा, 'मैं तीन बजे विपक्ष के सभी सवालों के जवाब दूंगा। मैं आज तीन बजे से कल तीन बजे तक भी बैठने के लिए तैयार हूं। मैं विपक्ष के हर सवाल का जवाब दूंगा और सच सामने आएगा। अब ये विपक्ष को तय करना है कि वे बातचीत करना चाहते हैं या फिर हंगामा।'

अभिषेक बनर्जी ने भी गृह मंत्री पर साधा निशाना
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने भी बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अमित शाह ससंद में विपक्ष के सवालों से बच रहे हैं। टीएमसी सांसद ने आरोप लगाया कि संसद में बहुमत होने के बावजूद गृह मंत्री सवालों से बच रहे हैं।  टीएमसी सांसद ने कहा, पार्टियों को तोड़ने और बहुमत होने के बावजूद, उनका सदन से दूर रहना दर्शाता है कि वे विपक्ष के सवालों से भाग रहे हैं और अंदर ही अंदर घबराए हुए हैं। वे आंतरिक रूप से जानते हैं कि दिल्ली में जो कुछ हुआ, उनके निर्देशों पर लाठीचार्ज और पुलिस कार्रवाई गलत थी, उनके पास कोई जवाब नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed