फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul gandhi slams Pm Modi over karnataka floor test 

राहुल गांधी का जोरदार हमला, बोले- देश से बड़े नहीं पीएम मोदी, यह लोकतंत्र की जीत

Sat, 19 May 2018 08:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 19 May 2018 08:31 PM IST
विज्ञापन
Rahul gandhi slams Pm Modi over karnataka floor test 

कर्नाटक में ढाई दिन के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के इस्तीफेके बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा जुबानी हमला बोला। राहुल ने कहा कि पीएम मोदी को यह समझना होगा कि वह देश और उसकी संस्थाओं से बड़े नहीं हैं। उन्हें देश की जनता ने पीएम चुना है लिहाजा उन्हें जनादेश का सम्मान करना होगा। 

विज्ञापन


राहुल ने कहा कि पीएम मोदी देश से भ्रष्टाचार खत्म करने की बात करते हैं। लेकिन कर्नाटक प्रकरण से यह साबित हो गया है कि वह खुद में भ्रष्टाचार हैं। राहुल ने पीएम के साथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और आरएसएस को भी आड़े हाथों लिया। 
विज्ञापन


शाह का हत्या का आरोपी संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने पीएम मोदी और आरएसएस के साथ मिलकर कर्नाटक में विधायकों की खरीद फरोख्त की खुली छूट दे दी। लेकिन वह विधायक एकजुट रहकर भाजपा व आरएसएस की सोंच को शिकस्त दी है। यह लोकतंत्र और देश के संस्थाओं की जीत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने कहा कि भाजपा और आरएसएस देश  की  तमाम संस्थाओं को कमजोर कर रही है। लेकिन जहां जहां ऐसा होगा कांग्रेस उसे बचाने केलिए सामने  आएगी। कर्नाटक उसका एक उदाहरण है। 

राहुन ने कहा कि कर्नाटक विधान सभा में भाजपा विधायक  और राज्यपाल राष्ट्रगान खतम हुए बिना ही सदन छोड़ कर चले गए। उन्हें यह समझना होगा कि अगर आप सरकार में हैं तो किसी का भी अपमान नहीं कर सकते।


कांग्रेस की लड़ाई इसी के खिलाफ है कि भाजपा और आरएसएस किसी भी संस्था का सम्मान नहीं करते। राहुल ने संकेत दिया कि आने वाले चुनावों में पूरा विपक्ष एकजुट होकर भाजपा को हराएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed