राहुल बोले- पीएम जी इन 2 मुद्दों पर कीजिए 'मन की बात', पूरा देश है सुनने को बेकरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी साधने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जोरदार हमला बोला है।
राहुल ने रेडियो पर प्रसारित होने वाले पीएम को चर्चित प्रोग्राम 'मन की बात' में नीरव मोदी और राफेल डील पर बोलने का सुझाव दिया है।
राहुल गांधी ने ट्वीट किया 'मोदी जी आप अपने प्रोग्राम के लिए विषयों का सुझाव क्यों मांगते हैं जबकि आपको पता है कि पूरा देश आपसे किन मुद्दों पर जवाब चाहता है। जबकि पिछले महीने मैंने आपको जो मुद्दे बताए थे उनपर कोई चर्चा नहीं हुई।'
Modi Ji, last month you ignored my suggestions for your Mann Ki Baat monologue.
— Office of RG (@OfficeOfRG) February 21, 2018
Why ask for ideas when in your heart you know what every Indian wants to hear you speak about?
1. Nirav Modi's 22,000 Cr. Loot & Scoot
2. The 58,000 Cr. RAFALE scam.
I look forward to your sermon. pic.twitter.com/jp0AnLePtU
बता दें कि इस महीन की 25 तारीख को होने वाली मन की बात कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री ने जनता से सुझाव मांगे हैं।
गौरतलब है कि 114 अरब रुपये के पीएनबी घोटाले में कारोबारी नीरव मोदी मोदी देश छोड़कर भाग चुके हैं। राहुल इससे पहले कई बार इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी पर तंज कसते रहे हैं।
वहीं राफेल डील पर बीते दिनों राहुल ने ट्वीटर पर कविता के जरिए कहा था कि 'आखिर प्रधानमंत्री राफेल डील पर कब चुप्पी तोड़ेंगे, अपनी नाकामियों और देश के मुद्दों पर कब बोलेंगे?
बता दें कि राहुल गांधी ने राफेड डील को घोटाला करार दिया है। उन्होंने डील पर सवाल उठाते हुए कहा है कि पूरा देश जानता है कि प्रधानमंत्री मोदी व्यक्तिगत रूप से पेरिस गए थे। उन्होंने इस सौदे को बदल दिया है।