{"_id":"5b960b1d867a557e86016eb5","slug":"rahul-gandhi-slams-centre-in-his-speech-on-bharat-band","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी: सिर्फ भाषण देते हैं पीएम, बढ़ती महंगाई खामोश क्यों हैं मोदी?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहुल गांधी: सिर्फ भाषण देते हैं पीएम, बढ़ती महंगाई खामोश क्यों हैं मोदी?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 10 Sep 2018 11:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत बंद के लिए कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौटे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजघाट से रामलीला मैदान तक अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मोर्चा निकाला। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और राफेल मामले को लेकर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला और कहा कि 2019 में विपक्षी दल मिलकर भाजपा को हराएंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने पिछले साढ़े चार वर्षों में भारत के लोगों को आपस में लड़ाने का काम किया है।
विज्ञापन
'भारत बंद' के तहत रामलीला मैदान के निकट आयोजित विरोध प्रदर्शन में गांधी ने कहा, '2014 में नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने से पहले महिलाओं की सुरक्षा, किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था । जनता ने भरोसा कर उनकी सरकार बनवायी । अब लोगों को साफ़ एहसास हो गया उन्होंने साढ़े चार साल में क्या किया।'
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'मोदी जी सही कहते हैं कि जो उन्होंने साढ़े चार साल में वो किया जो 70 साल में नहीं हुआ । अब लोगों को पता चल गया है कि उन्होंने साढ़े चार साल में हिंदुस्तानियों को आपस में लड़वाया। एक राज्य को दूसरे राज्य से लड़वाया। जातियों को लड़वाया।' राहुल ने दावा किया, ' महिलाओं पर अत्याचार होते रहे पर प्रधानमंत्री ख़ामोश रहे। पूरे देश में मोदी जी पेट्रोल डीज़ल और गैस पर विपक्ष में रहते हुए खूब बोलते थे, लेकिन अब एक शब्द नहीं बोलते हैं ।'
विज्ञापन
कांग्रेस नेता ने कहा कि राफ़ेल के सवाल पर प्रधानमंत्री ख़ामोश हैं । एक मित्र उद्योगपति को 45 हज़ार करोड़ दे दिये । ये देश की आम जनता का पैसा है। नोटबंदी के नाम पर अपने मित्रों का काला धन सफ़ेद करवाया । फिर गब्बर सिंह टैक्स लगा दिया। मंझोले और छोटे उद्योगों को बर्बाद कर दिया ।'
उन्होंने कहा, 'आज बंद में शामिल सभी दल मिलकर मोदी को हरायेंगे । सब मिलकर भाजपा को हराने का काम करेंगे ।' इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और दूसरे नेताओं ने राजघाट से रामलीला मैदान तक मार्च किया। कांग्रेस ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ 'भारत बंद' बुलाया है।