{"_id":"5ac8c8004f1c1b9a618b5e60","slug":"rahul-gandhi-slams-amit-shah-over-calling-entire-opposition-animals","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपक्ष की तुलना जानवरों से करने पर शाह पर बरसे राहुल गांधी, सुनाई खरी-खरी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
विपक्ष की तुलना जानवरों से करने पर शाह पर बरसे राहुल गांधी, सुनाई खरी-खरी
एजेंसी, कोलार गोल्ड फील्ड (कर्नाटक)
Updated Sat, 07 Apr 2018 08:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने विपक्षी नेताओं की तुलना जानवरों से करने वाले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बयान की शनिवार को निंदा की। राहुल ने इसे अनुचित बताते हुआ कहा कि इससे शाह की ‘मानसिकता’ झलकती है। इसे पता चलता है कि वह दलितों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों और यहां तक कि अपने पार्टी नेताओं को कुछ नहीं समझते।
विज्ञापन
राहुल ने कहा, ‘पूरे विपक्ष को जानवर कहना भाजपा और संघ के नजरिये को दर्शाता है। देश में दो लोग ही हैं, जो जानवर नहीं हैं। नरेंद्र मोदी और अमित शाह। उनके लिए बाकी सभी जानवर है। ठीक है, यह दुनिया को देखने का उनका नजरिया है। यह एक अनुचित बयान है, हालांकि अमित शाह जो कहते हैं, हम उसे गंभीरता से नहीं लेते।’
विज्ञापन
शाह पर तंज कसते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘यह देश के दो या तीन लोगों की मानसिकता है। जो सब कुछ हैं। जिन्हें सब कुछ पता है। बाकी लोग कुछ भी नहीं। न दलित, न आदिवासी, न अल्पसंख्यक। ये यहीं नहीं रुकता। न आडवाणी, न मुरली मनोहर जोशी, यहां तक कि गडकरी भी नहीं। भाजपा के लोगों में आपसे कहने की हिम्मत नहीं है। इसलिए वो हमसे कहते हैं।’ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘मतलब यह है कि अमित शाह और मोदी मानते हैं कि इस देश में वही दो लोग मानव हैं। बस यही हकीकत है।’
विज्ञापन