{"_id":"61fa8c81e311ca1e5f0a8637","slug":"rahul-gandhi-slams-amit-shah-in-parliament-during-budget-session-2022-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद में राहुल का आरोप: 'गृह मंत्री के घर गए सांसदों के जूते उतरवाए गए, जबकि वे खुद चप्पल पहने हुए थे, ये कैसी संस्कृति है?'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
संसद में राहुल का आरोप: 'गृह मंत्री के घर गए सांसदों के जूते उतरवाए गए, जबकि वे खुद चप्पल पहने हुए थे, ये कैसी संस्कृति है?'
Wed, 02 Feb 2022 07:22 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 02 Feb 2022 07:22 PM IST
सार
मामले में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सदन में विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि ये भारत की संस्कृति पर हमला कर रहे हैं और धार्मिक संस्कृति पर निशाना साध रहे हैं।
विज्ञापन
राहुल गांधी, अमित शाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा में बुधवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर पेश धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी घेरा। उन्होंने एक वाकये का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले किसी राजनीतिक दल के नेता मणिपुर से आए थे, वे काफी गुस्से में थे। मैंने उनसे पूछा कि आप गुस्से में क्यों हैं, तो उन्होंने कहा कि मेरी कभी इतनी बेइज्जती नहीं हुई।
विज्ञापन
राहुल ने कहा कि यह उस वक्त की बात है जब मणिपुर के कई नेता कुछ दिन पहले गृह मंत्री के घर गए थे। उन्होंने बताया कि वहां हमसे जूते उतरवाए गए, लेकिन गृह मंत्री चप्पल पहनकर घूम रहे थे। आखिर क्यों गृह मंत्री अपने घर में चप्पल पहनकर घूम सकते हैं और बाहर से आया व्यक्ति बिना जूतों के घूमेगा। उन्होंने मुझे इसकी तस्वीर दिखाई। आखिर ऐसा भेदभाव क्यों? ये कौन सा तरीका था आपका? ये एक सोच है कि मैं तुमसे बड़ा हूं और तुम मुझ से छोटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोयल ने किया पलटवार
इस पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सदन में विरोध दर्ज कराया। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से इस पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि आप ऐसा कैसे होने दे रहे हैं। राहुल गांधी देश की संस्कृति पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये भारत की संस्कृति पर हमला कर रहे हैं और धार्मिक संस्कृति पर निशाना साध रहे हैं।
रिजिजू ने भी साधा निशाना
वहीं, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी राहुल पर पलटवार किया। उन्होंने ट्वीट किया कि न केवल भारत के कानून मंत्री के रूप में बल्कि एक आम नागरिक के रूप में भी मैं राहुल गांधी के बयान की निंदा करता हूं। राहुल गांधी ने भारत की न्यायपालिका और चुनाव आयोग के बारे में जो कुछ भी कहा है, वह गलत है। राहुल को लोगों, न्यायपालिका और चुनाव आयोग से तुरंत माफी मांगनी चाहिए।