फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul gandhi slammed central government on decision of making sanitizer of remaining rice in godowns

चावल से सैनिटाइजर बनाने के सरकार के फैसले पर राहुल और पासवान आमने-सामने

Tue, 21 Apr 2020 11:24 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 21 Apr 2020 11:24 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने सोमवार को इस बात की मंजूरी दी थी कि एफसीआई के पास उपलब्ध अधिशेष चावल का इस्तेमाल एथेनॉल बनाने के लिए किया जा सकता है ताकि इससे कोविड- 19 में काम आने वाले हाथ धोने का अल्कोहल आधारित सैनिटाइजर बनाया जा सके और साथ ही इसका पेट्रोल में मिश्रण में भी इस्तेमाल किया जा सके। राहुल गांधी ने इसे लेकर सरकार पर निशाना साधा है।

विज्ञापन
Rahul gandhi slammed central government on decision of making sanitizer of remaining rice in godowns
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्र सरकार के बचे हुए चावल का इस्तेमाल सैनिटाइजर बनाने में करने के फैसले पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और राहुल गांधी आमने-सामने आ गए हैं। राहुल गांधी ने मंगलवार को सरकार पर आरोप लगाया कि एक ओर लॉकडाउन के दौरान गरीब भूखों मर रहा है और उसके हिस्से के चावल से सैनिटाइजर बनाकर अमीरों की मदद की जा रही है। वहीं, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने राहुल गांधी को नकारात्मक सोच न रखने की सलाह दी है।

विज्ञापन


राहुल ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह बात कही। राहुल ने ट्वीट किया, 'आखिर हिंदुस्तान का गरीब कब जागेगा? आप भूखे मर रहे हैं और वे आपके हिस्से के चावल से सैनिटाइजर बनाकर अमीरों के हाथ की सफाई करने में लगे हैं।' बता दें कि राहुल गांधी ने जो खबर शेयर की उसके अनुसार, देश में जारी कोरोना वायरस संकट के बीच सरकार ने गोदामों में मौजूद अतिरिक्त चावल का इस्तेमाल हैंड सैनिटाइजर की आपूर्ति के लिए जरूरी एथेनॉल बनाने के लिए करने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन

क्या राहुल चाहते हैं कि सैनिटाइजर का इस्तेमाल गरीब न करें? : पासवान

वहीं, उपभोक्ता मामले,खाद्य और जन वितरण मंत्री रामविलास पासवान ने राहुल के इस बयान पर कहा है कि गरीबों के लिए खाद्यान्न की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को नकारात्मक सोच नहीं रखनी चाहिए। पासवान ने पलटवार करते हुए कहा कि क्या वह चाहते हैं कि आर्थिक रूप से कमजोर लोग सैनिटाइजर और मास्क का इस्तेमाल ना करें।

पासवान ने सवाल किया, क्या वह (राहुल) चाहते हैं कि केवल अमीर ही सैनिटाइजर और मास्क का इस्तेमाल करें? क्या गरीबों को मरने के लिए छोड़ दिया जाए? हमने पहले से योजना बना रखी थी ताकि इतने सैनिटाइजर उपलब्ध हों कि गरीब भी उसका इस्तेमाल कर सकें। उन्हें अपनी नकारात्मक सोच छोड़ देनी चाहिए, यह देश के लिए बहुत खतरनाक है।

सरकार ने कहा है कि इथेनॉल का इस्तेमाल अल्कोहल आधारित सेनेटाइजर के निर्माण में और पेट्रोल में मिश्रित करने में हो सकता है।

सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी को जवाब देने के लिए भाजपा ने पासवान को सामने लाने का फैसला लिया है क्योंकि यह मुद्दा उनके मंत्रालय से जुड़ा है और वह इस मुद्दे पर भरोसेमंद आवाज के तौर पर देखे जाते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार गरीबों के लिए समर्पित है और जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के 81 करोड़ लाभार्थियों को आपूर्ति के लिए अनाज का 18 महीने का भंडार है।

पासवान ने कहा, ‘हमारी प्राथमिकता है कि कोई भी भूखा ना रहे । मुझे लगता है यह कहना गलत है कि सैनिटाइजर और मास्क अमीरों के इस्तेमाल के लिए हैं। हम चाहते हैं कि गरीब भी इसका इस्तेमाल करें।’ लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नेता ने कहा कि राहुल गांधी को इसके बजाय जाकर देखना चाहिए कि कहां गरीब लोग भूखे हैं और राज्य या केंद्र के संज्ञान में इसे लाना चाहिए।

केरल सरकार ने की फैसले की आलोचना

केरल ने मंगलवार को अल्कोहल आधारित सेनेटाइजर बनाने के मकसद से भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के पास पड़े अतिरिक्त चावल के उपयोग को मंजूरी देने के फैसले के लिए केंद्र सरकार की भर्त्सना की है। प्रदेश के वित्तमंत्री थॉमस इसाक ने एक ट्वीट के माध्यम से कहा, ‘साबुन और पानी सहित सस्ते विकल्प उपलब्ध होने के बावजूद अल्कोहल आधारित सैनिटाइजर बनाने के लिए खाद्यान्न देने का क्या औचित्य है?’ इसाक ने कहा, ‘सरकार, मांग के आधार पर हर घर में तुरंत खाद्यान्न वितरित करे, चाहे उनके पास राशन कार्ड हो या न हो।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed