फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul gandhi shared his memory with students

जब स्टूल पर खड़े हुए राहुल गांधी, लोगों की हंसी के बीच छूटे उनके पसीने

Sun, 21 Aug 2016 01:15 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Sun, 21 Aug 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Rahul gandhi shared his memory with students
राहुल गांधी - फोटो : Getty
 राजनीति से हटकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अपने स्कूल दिनों के गायन को याद किया। उनके बयान से कार्यक्रम में मौजूद लोगों के चेहरे पर हंसी छा गई। राहुल ने कहा कि स्कूल के दिनों में उन्होंने अपने वरिष्ठ छात्रों के सामने घबराहट में एक गाना गया था, लेकिन उसके बाद सार्वजनिक रूप से कभी गाना नहीं गाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं आपको बता नहीं सकता कि तब मुझे कैसा महसूस हो रहा था। एक दिन सभी छात्रों को कॉमन रूम में बुलाया गया। अपने वरिष्ठ छात्रों से घिरे हर छात्र को बारी-बारी से कहा जा रहा था कि वह कोई भी गाना सुनाए।
विज्ञापन


राहुल ने कहा कि उन्हें वह क्षण आज भी याद हैं। ‘मैं स्टूल पर खड़ा हो गया। मैं नहीं जानता था कि कैसे गाया जाता है इसलिए मैं कुछ देर चुपचाप खड़ा रहा। तब किसी ने चिल्लाया, ‘‘अरे कुछ तो गाओ यार’’।  मैं बता नहीं सकता कि मैं कैसा महसूस कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घबराहट में गाना गया और जैसे ही गाना खत्म हुआ मैं झट से जैसे ही स्टूल से नीचे उतरा किसी ने चिल्लाया यह गाना नहीं, यह तो शोर है।’ ठहाकों के बीच उन्होंने कहा कि संभवत: वह पहला और आखिरी गाना था जिसे उन्हाेंने सार्वजनिक रूप से गाया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed