फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Rahul Gandhi, see PM Modi's big heart': Ravi Kishan on bungalow; 'Not his dadihal'

राहुल गांधी को मिला बंगला: BJP ने बताया PM का बड़प्पन, तो कांग्रेस का पलटवार; कहा- उनकी पैतृक संपत्ति नहीं

Wed, 09 Aug 2023 09:51 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 09 Aug 2023 09:51 AM IST
सार

मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगने के बाद उनकी लोकसभा सदस्यता बहाल कर दी गई। इसके एक दिन बाद ही लोकसभा की हाउस कमेटी ने उन्हें वापस उनका पुराना सरकारी बंगला दे दिया। इस पर भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। 
 

विज्ञापन
'Rahul Gandhi, see PM Modi's big heart': Ravi Kishan on bungalow; 'Not his dadihal'
राहुल गांधी। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने के एक दिन बाद मंगलवार को उन्हें उनका पुराना सरकारी घर वापस मिल गया। इस पर गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि यह पीएम मोदी का बड़प्पन है, जो स्टे के बाद भी आपको बंगला दे रही। इस पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि बंगला पीएम की कोई निजी संपत्ति नहीं है। 

विज्ञापन


विज्ञापन

 

सजा पर रोक के बाद वापस मिला बंगला

गौरतलब है, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को साल 2019 मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी थी, जिसके बाद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल कर दी गई। लोकसभा की हाउस कमेटी ने उनके बंगले को प्रोटोकॉल के मुताबिक दोबारा आवंटित कर दिया, जिसे उन्होंने अप्रैल में खाली कर दिया था। राहुल गांधी ने 12 तुगलक लेन वाला बंगला वापस मिलने पर कहा था कि मेरा घर पूरा हिंदुस्तान है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rahul Gandhi: राहुल गांधी को फिर मिला पुराना 12 तुगलक लेन बंगला, इस कांग्रेसी नेता किया था आवास देने का आग्रह

प्रधानमंत्री का बड़प्पन

इसी को लेकर, भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि यह प्रधानमंत्री का बड़प्पन है, यह देखिए भाजपा की सोच कि आप स्टे पर हैं फिर भी आपको यह बंगला दे दिया है। उन्होंने आगे कहा कि कभी तो मानिए आप प्रधानमंत्री के कामों को, कभी तो उनकी कुछ चीजों की आप तारीफ करिए। आप लोगों ने कांग्रेस छोड़ के एक घमंडिया पार्टी बनाई है, तब भी आपको साधुवाद। नए बंगले की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

कांग्रेस का पलटवार

अब इसी पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अपने ददिहाल का बंगला दे रहे हैं मोदी जी? राहुल गांधी को जो सरकारी बंगला वापस मिला है, वह पीएम मोदी की पैतृक संपत्ति नहीं है। सांसद को बंगला जनता के वोट से मिलता है, मोदी जी की दया से नहीं। उन्होंने रविकिशन पर निशाना साधते हुए यह तक कह दिया कि अक्ल से पैदल एक और भाजपा के शिरोमणि! 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed