फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi says will not apologize, BJP Mp wants an apology from him on his comment

‘रेप इन इंडिया’ पर राहुल का माफी से इनकार, मोदी का वीडियो ट्वीट कर किया पलटवार

Fri, 13 Dec 2019 05:54 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 13 Dec 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi says will not apologize, BJP Mp wants an apology from him on his comment
राहुल गांधी ने बयान पर माफी मांगने से मना किया - फोटो : PTI

लोकसभा और राज्यसभा में आज राहुल गांधी के झारखंड की एक रैली में दिए बयान को लेकर काफी बवाल हुआ। रैली में राहुल ने कहा था कि मेक इन इंडिया अब रेप इन इंडिया हो गया है। भाजपा की महिला सांसदों ने उनसे माफी मांगने को कहा। जिसपर राहुल ने इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि मैं माफी नहीं मांगूगा। पूर्वोत्तर जल रहा है और यह ध्यान हटाने के लिए आरोप लगाया गया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो ट्वीट करके उन्होने पलटवार किया है और उनसे माफी की मांग की है।

विज्ञापन


विज्ञापन


राहुल ने कहा,' मैं इस मुद्दे पर कोई माफी नहीं मांगूगा। मुद्दा यह है कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने पूरे पूर्वोत्तर को जलाया है। इस मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए नरेंद्र मोदी जी और भाजपा मुझे निशाना बना रहे हैं। मैं आपको याद दिला दूं कि नरेंद्र मोदी जी ने कुछ साल पहले दिल्ली को रेप कैपिटल कहा था। मैं यहां पर एक बार फिर अपना बयान दोहरा देता हूं। नरेंद्र मोदी जी ने मेक इन इंडिया कहा था, हमने सोचा था कि अखबारों में मेक इन इंडिया दिखेगा। आज जब हम अखबार देखते हैं हर जगह रेप इन इंडिया दिखता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'भाजपा शासित ऐसा कोई राज्य नहीं है जहां से महिलाओं पर अत्याचार की खबरें नहीं आती हैं। उन्नाव में क्या हुआ? भाजपा विधायक ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। उसकी गाड़ी का एक्सीडेंट करवाया। पूरे देश में हिंसा हो रही है। जम्मू-कश्मीर में हिंसा हो रही है। पूर्वोत्तर में हिंसा हो रही है। रघुराम राजन (आरबीआई के पूर्व गवर्नर) जी मुझसे मिले और कहा कि हिंदुस्तान की ताकत अर्थव्यवस्था है। आज विश्व में भारत की अर्थव्यवस्था की कहीं चर्चा ही नहीं हो रही।'

राहुल ने शेयर किया प्रधानमंत्री का विडियो

राहुल ने अपने ट्विटर अकाउंट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने लिखा, 'मोदी जी को पूर्वोत्तर जलाने के लिए, अर्थव्यवस्था बर्बाद करने के लिए और अपने इस भाषण के लिए जिसकी क्लिप मैं अटैच कर रहा हूं, माफी मांगनी चाहिए।' 

 

थरूर बोले- माफी मांगने का सवाल ही नहीं

वहीं, कांग्रेस नेता शशि थरूर ने राहुल का समर्थन करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने सामान्य बयान दिया है। देश की हालत देखकर बयान दिया है। माफी मांगने का सवाल ही नहीं उठता।

संसद के दोनों सदनों में भाजपा द्वारा राहुल गांधी की टिप्पणी का मुद्दा उठाए जाने और कार्यवाही बाधित किए जाने के बाद थरूर ने कहा कि यह, नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर देश भर में हो रहे विरोध प्रदर्शनों से लोगों का ध्यान हटाने की भाजपा की तिकड़म है। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में पूरा पूर्वोत्तर जल रहा है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed