फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi says gujarat is priceless after controversy of patidar leaders allegaitons on BJP

आज से तीन दिवसीय दौरे पर राहुल गांधी, बोले- गुजरात न कभी बिका, न कभी बिकेगा

Mon, 23 Oct 2017 03:04 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Mon, 23 Oct 2017 03:04 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi says gujarat is priceless after controversy of patidar leaders allegaitons on BJP

तीन दिवसीय दौरे पर गुजरात गए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का कहना है कि गुजरात एक अमूल्य राज्य है। इसे पैसों के बल पर खरीदा नहीं जा सकता। राहुल ने ट्वीट करके कहा कि गुजरात को न तो खरीदा जा सका था, न खरीदा जा सकता है और न ही भविष्य में कोई खरीद पाएगा। गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर चल रहे चुनावी माहौल के बीच राहुल ने ये प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन


दूसरी ओर लंबे समय से आरक्षण की लड़ाई लड़ रहे पाटीदार समुदाय के प्रमुख नेता हार्दिक पटेल ने भी खरीद-फरोख्त के माहौल पर अपनी बात रखी है।

उन्होंने ट्वीटर पर लिखा कि गुजरात की जनता इतनी सस्ती नहीं कि उसे खरीद लिया जा सके। दरअसल, आरक्षण की लड़ाई लड़ रहे पाटीदार समुदाय के नेता बीजेपी का दामन छोड़ चुके हैं, जिनमें नरेंद्र पटेल और निखिल सवानी का नाम शामिल है।
विज्ञापन

 


पढ़ें: राहुल को घेरने के लिए बीजेपी खंगाल रही उनके गुजरात विरोधी भाषणों की सीडी

सूरत से पाटीदार आरक्षण समिति के संयोजक रहे निखिल ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बीजेपी छोड़ने का ऐलान किया। वे 15 दिन पहले बीजेपी के साथ जुड़े थे। वहीं दूसरी ओर नरेंद्र पटेल ने आरोप लगाया है कि बीजेपी ने उन्हें पार्टी में शामिल होने के लिए करीब 1 करोड़ रुपये ऑफर दिया था।
 
नरेंद्र ने रविवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस की और वहां 10 लाख रुपये लेकर पहुंचे। उनका आरोप है कि पाटीदार मूवमेंट से अलग हुए और बीजेपी में शामिल हुए वरुण पटेल ने उन्हें ये रकम एडवांस के तौर पर दी थी। उन्हें भरोसा दिया गया था कि सोमवार को होने वाले कार्यक्रम के बाद बाकी 90 लाख उन्हें सौंप दिए जाएंगे।

OBC के 'नवसर्जन जनादेश महासम्मेलन' में लेंगे हिस्सा

rahul gandhi says gujarat is priceless after controversy of patidar leaders allegaitons on BJP

राहुल गांधी आज (23 अक्टूबर) को अपने तीन दिन के गुजरात दौरे की शुरुआत अहमदाबाद से करेंगे। वहां वे ओबीसी के 'नवसर्जन जनादेश महासम्मेलन' में हिस्सा लेंगे। राहुल जिस रैली में हिस्सा लेने जा रहे हैं वह अल्पेश ठाकुर ने रखी है। अल्पेश गुजरात के ओबीसी नेता हैं जो अब कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं। कांग्रेस हार्दिक पटेल और दलित नेता जिग्नेश मावानी को भी कांग्रेस में शामिल होने का न्योता दे चुकी है।

गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, चुनाव आयोग भी आज ही गुजरात चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। गुजरात चुनाव के लिए कांग्रेस पूरी तैयारी कर रही है, वह 22 सालों से गुजरात में सत्ता से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed