फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi said PM Modi doesn't speak only Sitharaman and Jaitley speak on rafale deal

राफेल मामले पर बोले राहुल, चौकीदार ही चोर है ये हम साबित करके रहेंगे

Fri, 14 Dec 2018 06:56 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनिल पांडेय Updated Fri, 14 Dec 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi said PM Modi doesn't speak only Sitharaman and Jaitley speak on rafale deal
Rahul Gandhi

राफेल मामले पर उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी यह साबित करके रहेगी कि इस विमान सौदे में ‘चोरी’ हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले पर शीर्ष अदालत में कैग रिपोर्ट का उल्लेख किया गया है, जबकि ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं है। 

विज्ञापन


राहुल ने प्रेसवार्ता में कहा, आप बताओ ये सीएजी रिपोर्ट कहां है। पीएसी के चेयरमैन यहां बैठे हैं तो फिर क्या फ्रांस की संसद में चल रही है पीएसी। गांधी ने इस मामले की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच की मांग करते हुए कहा कि अगर यह जांच हो गई तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उद्योगपति अनिल अंबानी का नाम ही सामने आएगा।
विज्ञापन


उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि पीएसी (लोक लेखा समिति) को कैग रिपोर्ट दी गई है, जबकि पीएसी को कोई रिपोर्ट नहीं मिली।’’  कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ ये कैसे हो सकता है कि जो कैग रिपोर्ट फैसले की बुनियाद है वो पीएसी में किसी को नहीं दिखी लेकिन उच्चतम न्यायालय में दिखी?’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘ जब कोई झूठ बोलता है तो वह कहीं न कहीं नजर आ जाता है। अब सरकार हमें बताए कि सीएजी रिपोर्ट कहा हैं? हमें यह दिखाएं।’’ 

गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘ मोदी जी ने संस्थाओं की धज्जियां उड़ा दी हैं। सच्चाई यह है कि यहां पर 30 हजार करोड़ रुपये की चोरी हुई है। हम साबित करके रहेंगे कि देश का चौकीदार चोर है और प्रधानमंत्री जी ने अनिल अंबानी को 30 हजार करोड़ रुपये की चोरी कराई है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मोदी जी जितना छिपना है, छिप लें। जिस दिन जेपीसी की जांच हो गई उस दिन दो नाम निकलेंगे-अनिल अंबानी और नरेंद्र मोदी।’’  गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान के किसानों का कर्ज माफ होने जा रहा है।

उच्चतम न्यायालय ने फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के मामले में नरेन्द्र मोदी सरकार को शुक्रवार को क्लीन चिट दे दी। साथ ही शीर्ष अदालत ने सौदे में कथित अनियमितताओं के लिए सीबीआई को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश देने का अनुरोध करने वाली सभी याचिकाओं को खारिज किया।

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति केएम जोसेफ की पीठ ने कहा कि अरबों डॉलर कीमत के राफेल सौदे में निर्णय लेने की प्रक्रिया पर संदेह करने का कोई कारण नहीं है।


ऑफसेट साझेदार के मामले पर तीन सदस्यीय पीठ ने कहा कि किसी भी निजी फर्म को व्यावसायिक लाभ पहुंचाने का कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि जनता को गुमराह करने और सेना के बारे में संदेह पैदा करने के लिए राहुल गांधी को देश की जनता से मांफी मांगनी चाहिए ।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed