फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi said, PM Modi did not raise issue of corruption during election campaign

मोदी पर राहुल का बड़ा हमला, विकास का मुद्दा छोड़ अब अपनी ही बात करते हैं प्रधानमंत्री

Sat, 09 Dec 2017 02:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sat, 09 Dec 2017 02:39 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi said, PM Modi did not raise issue of corruption during election campaign
राहुल गांधी

गुजरात के पाटन में राहुल गांधी ने कहा पूरे चुनाव में पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार का मामला नहीं उठाया क्योंकि अमित शाह के बेटे ने 50 हजार को 80 करोड़ बना दिया। पीएम मोदी को अय्यर दिखाई देते हैं लेकिन भ्रष्टाचार दिखाई नहीं देता।

विज्ञापन


पढ़ें: पीएम मोदी ने कहा- आरक्षण के झूठे वादे करके कांग्रेस ने मुसलमानों को किया गुमराह
विज्ञापन


मोदी जी के पास लगभग हर राज्य में सरकार है लेकिन हमारे पास केवल गुजरात की सच्चाई है। उन्होंने कहा कि ये चुनाव राहुल गांधी या पीएम मोदी का नहीं है बल्कि गुजरात की जनता के भविष्य के लिए है।राहुल ने कहा कि पीएम मोदी ने गुजरात में कुछ उद्योगपतियों की सेवा की, विकास के मुद्दे पर पीएम की नहीं चली।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने कहा कि पीएम मोदी जब भाषण देते हैं तो 70 फीसदी केवल अपने बारे में बताते हैं। पीएम ने कहा कि बीजेपी नर्मदा के सहारे चुनाव लड़ेगी लेकिन गांवों तक नर्मदा का पानी ही नहीं पहुंचा। गुजरात चुनाव में पीएम रोज मुद्दा बदल देते हैं।

पढ़ें: लालू ने बिना नाम लिए BJP पर साधा निशाना, कहा- 'ज्यादा प्रचार, काम कम' 

राहुल ने कहा कि पीएम ने देश के चोरों का काला पैसा सफेद कर दिया। वह अब रोजगार की बात नहीं करते। नोटबंदी से भी बात नहीं बनी तो उन्होंने गब्बर सिंह को निकाला। आज तक किसी सूट
-बूट वाले को लाइन में नहीं देखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed