{"_id":"61f70dfe0f11701f10507119","slug":"rahul-gandhi-said-on-rising-unemployment-in-the-country-that-students-are-forced-to-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र पर निशाना: देश में बढ़ती बेरोजगारी पर राहुल गांधी ने कहा- छात्र विरोध करने को मजबूर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्र पर निशाना: देश में बढ़ती बेरोजगारी पर राहुल गांधी ने कहा- छात्र विरोध करने को मजबूर
Mon, 31 Jan 2022 03:45 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 31 Jan 2022 03:45 AM IST
सार
रेलवे के एनटीपीसी परीक्षा परिणाम को लेकर नाराज बिहार व यूपी के छात्रों ने प्रदर्शन किया। जिसके बाद रेलवे ने मामले में समिति का गठन कर दिया है।
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में बढ़ती बेरोजगारी दर को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। रविवार को कहा कि बेरोजगारी बढ़ने से ही छात्र विरोध करने को मजबूर हैं। वायनाड सांसद ने ट्विटर पर मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा, बेरोजगारी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। देश के 3.03 करोड़ युवा काम नहीं कर रहे हैं। यह दर लॉकडाउन के समय से भी ज्यादा हो गई है।
विज्ञापन
रिपोर्ट बताती है कि देश में युवा बेरोजगारों की संख्या चार साल में 1.26 करोड़ बढ़ गई। ये आंकड़े प्रदर्शित करते हैं कि छात्र सत्याग्रह का कदम क्यों उठा रहे हैं। एक अहंकारी व्यक्ति ने अपनी आंखें बंद कर रखी हैं। बता दें कि रेलवे के एनटीपीसी परीक्षा परिणाम को लेकर नाराज बिहार व यूपी के छात्रों ने प्रदर्शन किया। जिसके बाद रेलवे ने मामले में समिति का गठन कर दिया है।
विज्ञापन