फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi said on Pm Modi, why salary is 5500rs After the execution of the 7th Pay Commission

नामांकन दाखिल करने से पहले ही राहुल ने पीएम से पूछा ये बेहद अहम सवाल

Mon, 04 Dec 2017 01:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Mon, 04 Dec 2017 01:10 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi said on Pm Modi, why salary is 5500rs After the execution of the 7th Pay Commission
राहुल गांधी

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और बीजेपी जमकर एक-दूसरे पर निशाना साध रही हैं। राहुल गांधी ने पीएम मोदी से सवाल पूछने के क्रम को जारी रखते हुए छठवां सवाल पूछा है। राहुल ने कहा कि भाजपा की जनता पर दोहरी मार पड़ी है, एक तरफ युवा बेरोजगार हैं और दूसरी तरफ लाखों फिक्स पगार पाने वाले और कांट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारी परेशान हैं।

विज्ञापन


पढ़ें: राहुल के नामांकन पर PM का वार- कांग्रेस पार्टी नहीं कुनबा, उन्हें औरंगजेब राज मुबारक
विज्ञापन


राहुल ने कहा कि 7वें वेतन आयोग में 18000 रुपये मासिक होने के बावजूद फिक्स और कांट्रैक्ट पगार 5500 रुपये और 10000 क्यों है। आपको बता दें कि राहुल गांधी आजकल सोशल मीडिया पर गुजरात में पिछले 22 सालों में क्या विकास हुआ उसको लेकर भाजपा को घेर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 



इससे पहले राहुल ने पीएम पर तंज कसते हुए पांचवा सवाल पूछा था कि गुजरात की बहनों से सिर्फ़ वादा किया, पूरा करने का कभी इरादा नहीं था। उन्होंने शनिवार (2 दिसंबर) को लिखा कि प्रधानमंत्री जी- चौथा सवाल, सरकारी स्कूल-कॉलेज की कीमत पर किया शिक्षा का व्यापार, महंगी फीस से पड़ी हर छात्र पर मार, न्यू इंडिया का सपना कैसे होगा साकार? सरकारी शिक्षा पर खर्च में गुजरात देश में 26वें स्थान पर क्यों? युवाओं ने क्या गलती की है?

पहले पूछे थे ये तीन सवाल

rahul gandhi said on Pm Modi, why salary is 5500rs After the execution of the 7th Pay Commission
राहुल गांधी

राहुल गांधी ने इससे पहले भाजपा से तीन और सवाल पूछे थे। तीसरे सवाल में राहुल ने लिखा था कि 2002-16 के बीच ₹62,549 Cr की बिजली खरीद कर 4 निजी कंपनियों की जेब क्यों भरी? सरकारी बिजली कारखानों की क्षमता 62% घटाई पर निजी कंपनी से ₹3/ यूनिट की बिजली ₹24 तक क्यों खरीदी? जनता की कमाई, क्यों लुटाई?

राहुल ने अपने दूसरे सवाल में लिखा था कि 1995 में गुजरात पर कर्ज-9,183 करोड़, 2017 में गुजरात पर कर्ज-2,41,000 करोड़,  यानी हर गुजराती पर ₹37,000 कर्ज। आपके वित्तीय कुप्रबन्धन व पब्लिसिटी की सजा गुजरात की जनता क्यों चुकाए?

अपने पहले सवाल में राहुल ने लिखा था कि 2012 में वादा किया कि 50 लाख नए घर देंगे, 5 साल में बनाए 4.72 लाख घर। प्रधानमंत्रीजी बताइए कि क्या ये वादा पूरा होने में 45 साल और लगेंगे?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed